फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Policeman beat children to ask money of Paneer

पनीर के पैसे मांगने पर भड़का दरोगा, फिर बच्चियों संग कर दी ये हैवानियत

Fri, 06 Oct 2017 07:13 PM IST
amarujala.com- presented by: राजेश सैनी
amarujala.com- presented by: राजेश सैनी Updated Fri, 06 Oct 2017 07:13 PM IST
विज्ञापन
Policeman beat children to ask money of Paneer
डेमो
पनीर के पैसे मांगने से नाराज थाने के एक दरोगा ने होटल स्वामी की पत्नी और मासूम बच्चियों की पिटाई कर गालियां दीं। इससे नाराज महिलाओं ने थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया। एसओ अजय यादव ने महिलाओं को शांत कराते समय जांच का आश्वासन दिया और पनीर का बकाया रुपया भी होटल स्वामी को दे दिया।
विज्ञापन


लखीमपुर खीरी के निघासन कस्बे के सिंगाही रोड स्थित होटल स्वामी अशोक ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर थाने के दरोगा शंखधर भट्ट करीब 2760 रुपये का पनीर और अन्य सामान उधार ले गए थे।
विज्ञापन


आरोप है कि कई बार पैसे की मांग की, लेकिन वह अगले दिन आना कहकर टालते आ रहे थे। बताया जाता है कि बुधवार शाम को दरोगा से फिर रकम मांगी गई। उन्होंने सुबह घर आकर पैसा देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार की सुबह करीब सात बजे दरोगा थाने के पीछे स्थित अशोक के घर जा धमका। वहां पर अशोक के न मिलने पर उसकी पत्नी निशा और पुत्री सुलोचना, नैंशी और गौरी को गालियां देने लगा। आरोप है कि इतना ही नहीं उसने थाने की बाउंड्री के बाहर रखे सामान को भी फेंकने की धमकी दी।

गालियां देने से मना किया तो वह आगबबूला हो गया और उसने नैंशी और गौरी को तमाचा जड़ दिया। महिलाओं की भीड़ आते हुए देखकर दरोगा मौके की नजाकत को समझते हुए वहां से खिसक लिया। नाराज सरोजनी, रामदेवी, तपेस्वरी, भुल्ली, सुनीता, मुन्नी, आशा देवी, सोनी, अर्चना, संगीता आदि महिलाएं थाने पहुंचीं।

वहां पर उन लोगों ने प्रदर्शन करते हुए हंगामा किया और मामले की जानकारी एसएसपी को फोन पर दी। एसओ अजय यादव ने पनीर के बकाया रुपये दिए और कार्रवाई का आश्वासन देते हुए महिलाओं को शांत कराया।

एसओ अजय यादव ने कहा पनीर के पैसे की जानकारी नहीं थी। होटल स्वामी के बताने पर उसे पैसे दे दिए गए हैं। थाने के अंदर मवेशियों को बांधकर गंदगी की जाती है, जिसके चलते कई बार मोहल्लेवासियों को टोका गया है। अगर दरोगा ने अभद्रता की है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 


आरोपी दरोगा शंखधर भट्ट बोला यह सच है कि पनीर के पैसे बकाया थे। गुरुवार को थाने के अंदर गंदगी करने के कारण उन लोगों को डांटा गया था। मारने पीटने का आरोप गलत है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed