फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   police has doubt that sex racket was running in state home minister's son's guest house

मेघालय सेक्स रैकेट में उछला गृहमंत्री के बेटे का नाम, कई खुलासे

Mon, 16 Jan 2017 01:42 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 16 Jan 2017 01:42 PM IST
विज्ञापन
police has doubt that sex racket was running in state home minister's son's guest house
- फोटो : Indian Express

मेघालय के शिलॉन्ग से सामने आए एक बड़े सेक्स रैकेट में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस को शक है कि राज्य के गृह मंत्री एचडीआर लिंगदोह के बेटे ऑसबर्ट रमबेई द्वारा चलाए जा रहे इस गेस्ट हाउस मर्विलिन इन में सेक्स रैकेट का बड़ा धंधा चल रहा था। ये गेस्ट हाउस शिलॉन्ग स्थित रिलबॉन्ग की पॉश कॉलोनी में है।

विज्ञापन


बता दें कि पुलिस ने इस आरोप में राज्य के निर्दलीय विधायक किटबोक डोरफांग को गिरफ्तार किया था। दरअसल, राज्य में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ 16 दिसंबर को एक 14 साल की लड़की ने पुलिस में शिकायत करके किया था।
विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक बाल अधिकार संरक्षण के मेघालय राज्य आयोग की अध्यक्ष मीना खारखोंगगोर ने बताया कि अबतक इस मामले में सात एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। ये सभी एफआईआर गेस्ट हाउस के मालिक, प्रोपेराइटर और मैनेजमेंट के खिलाफ की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राहकों को खुश करने के लिए ले जाया जाता था गेस्ट हाउस में

police has doubt that sex racket was running in state home minister's son's guest house

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि उसे गेस्ट हाउस में ग्राहकों को खुश करने के लिए ले जाया जाता था। उसने आरोप लगाया कि विधायक डोरफांग ने उसके साथ दो बार रेप किया। पहले उसने मोतीनगर इलाके के गेस्ट हाउस में तो दूसरी बार इलाके उमियाम में किया।

इस मामले में 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन सब में गेस्ट हाउस का एक वेटर भी शामिल है। लड़की के मुताबिक वही वेटर उसे कमरे में एक शख्स मदान बहादुर के पास ले गया था, जिसने उसका रेप किया। पुलिस ने मदान बहादुर और वेटर डेब्बारमन को गिरफ्तार कर लिया है।

इसी शक पर पुलिस जांच कर रही है कि इस पूरी वारदात में गेस्ट हाउस के मालिक शामिल हैं या नहीं। हालांकि, अपने ऊपर आरोप लगने के बाद रमबई ने कहा कि वे इस बारे कुछ नहीं जानते हैं, हालांकि उन्हें जानकारी मिली है की गेस्ट हाउस के वेटर को इस आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

धोखा देकर शिलॉन्ग लाया, फिर किया गया रेप

police has doubt that sex racket was running in state home minister's son's guest house
Sex Racket

लड़की ने अपनी आप बीती में बताया है कि मां के देहांत के बाद पिता ने दूसरी शादी कर ली। तभी रेनू बोरा नाम की महिला उसे मां-बाप से बेहतर परवरिश के वादे कर अपने साथ शिलॉन्ग ले आई। यहां उसने माओनी प्रवीण और उसके पति संदीप बिसवा को बेटी के रूप में पीड़िता को सौंप दिया।

​कुछ दिनों तक तो सब ठीक चला लेकिन पैसों की भूख रखने वाले दपंत्ति ने उसे ग्राहकों के साथ सोने पर मजबूर करना शुरू कर दिया। 15 दिसंबर के दिन भी उसे गेस्ट हाउस में वे ही छोड़ कर चले गए। अपने साथ ऐसा होने पर बच्ची मां-बाप प्रवीण और बिसवा को पुकारने लगी, लेकिन वहां उसकी सुनने वाला कोई नहीं था।

बता दें कि पुलिस ने डेब्बारमन को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि अपने बेटे का नाम बीच में आने से गृह मंत्री बयान देने से बच रहे हैं। लेकिन विपक्षी दलों की ओर से उनके इस्तीफे की मांग लगातार की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed