फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   police claims to solve minor girl rape and murder case in bulandshahr

गैंगरेप के बाद की थी नाबालिग की हत्या, आरोपियों ने किया ऐसा खुलासा चौंक गई पुलिस

Wed, 10 Jan 2018 10:46 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 10 Jan 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
police claims to solve minor girl rape and murder case in bulandshahr
फाइल फोटो
नाबालिग की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पूछताछ में ऐसा खुलासा किया है कि पैरों तले जमीन खिसक गई। वारदात उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में हुई थी। पुलिस ने नाबालिग के हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक तीन युवकों ने इस वारदात को अंजाम दिया, जिनमें से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों युवकों ने किशोरी से गैंगरेप किया और फिर मार डाला। फरार मुख्य आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन


पढ़ें:- कॉलगर्ल से रेप करने के बाद दबा दिया गला, दरिंदों ने फिर भी न बख्शा और...
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर कोतवाली इलाके में बीती 2 जनवरी की देर शाम ट्यूशन पढ़कर लौट रही छात्रा का अज्ञात कार सवार आरोपियों ने अपहरण कर लिया था। चार जनवरी को किशोरी का शव दादरी के बील अकबरपुर गांव के पास बंबे में पड़ा मिला था। 

हंगामे के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय तक मामला पहुंच गया था। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी अपनी तरफ से जांच कमेटी बना दी थी। किरकिरी होते देख पुलिस ने छह टीमों का गठन कर जांच शुरू कर दी थी। 

police claims to solve minor girl rape and murder case in bulandshahr
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली और उक्त कार को ट्रेस किया तो जांच में सिकंदराबाद के रहने वाले तीन युवकों के नाम सामने आए। मंगलवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि घटना को अंजाम देने वाले आरोपी वलीपुरा नहर पर कार समेत मौजूद हैं। 

पढ़ें:- मासूम के साथ रेप कर शव को बोरे में भरकर फेंका, खून से सनी जींस की दो पैंट खोल सकती हैं राज

पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को दबोच लिया। दोनों की शिनाख्त जुल्फिकार अब्बासी पुत्र हबीब खां निवासी फ्रेंड्स कालोनी, निकट गुलावठी रोड थाना सिकंदराबाद और दिलशाद पुत्र यूसुफ निवासी जैनब पैलेस गुलावठी रोड कस्बा व थाना सिकंदराबाद के रूप में हुई। 

दोनों ने पूछताछ में बताया कि दो जनवरी की शाम को वह दोनों अपने एक अन्य साथी इजराईल उर्फ मैलानी के साथ कार से मौज मस्ती करने के लिए निकले थे। तीनों ने पहले भूड़चौराहा से कालाआम और फिर चांदपुर रोड पर किसी अकेली लड़की की तलाश की। 

police claims to solve minor girl rape and murder case in bulandshahr
हाईवे पर मिलने वाले चांदपुर रोड के नुक्क्ड़ पर आरोपियों ने चांदपुर इलाके में साइकिल सवार नाबालिग को अकेले जाते हुए देख लिया। तीनों ने कार आगे अड़ाकर किशोरी को पकड़ लिया और कार में खींच लिया। 

चलती कार में ही किशोरी के साथ गैंगरेप किया गया। बाद में शोर मचाने पर दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। शव को दादरी क्षेत्र में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपियों की कार से किशोरी की चप्पल और हेयरबैंड बरामद किया है। कई अन्य अहम सुराग भी हाथ लगे हैं। 

तीसरे आरोपी पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। एसएसपी मुनीराज ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपियों ने केवल मौज-मस्ती के लिए किशोरी का अपहरण किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed