गैंग ने पाइपलाइन से चुराया 15 हजार लीटर डीजल, तरीका कर देगा हैरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई में पुलिस ने तेल चोर के एक बड़े गैंग का पर्दाफाश किया है। इस गैंग ने पाइपलाइन से दो हफ्तों के अंदर करीब 15 हजार लीटर डीजल चुरा लिया। बताया जा रहा है कि गिरोह ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) की पाइपलाइन से तेल की चोरी को अंजाम दिया।
इस आरोप में तीन चोरों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि इस पूरे गोरखधंधे का मास्टर माइंड अभी भी फरार है। इस चोरों के नाम प्रदीप राजभर, बाबू शेख और मोहम्मद बताया जा रहा है और इनके बॉस का नाम सरवर शेख है।
कुछ ऐसे कि हजारों लीटर तेल की चोरी
पुलिस के मुताबिक इस गैंग ने एचपीसीएल की पाइपलाइन के पास एक प्लॉट किराए पर ले लिया था। इस दौरान ये मौका देखकर चोरी की तैयारी करने लगे और महज कुछ दिनों में कई मीटर गहरी सुरंग खौद डाली। सुरंग खौदने के बाद ये रोज कई लीटर डीजल चोरी करने लगे। लेकिन, इनकी चोरी का पुलिस को उस दौरान पता चला जब एचपीसीएल ने तेल चोरी की शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस के मुताबिक एचपीसीएल ने अपनी शिकायत में कहा कि उनका हजारों लीटर तेल चोरी हुआ है। इसके बाद जांच में जुटी पुलिस ने चोरों को पकड़ा और बड़ी चोरी का पर्दाफाश किया। हैरान करने वाली बात है कि ये गैंग कंपनी की एक और पाइपलाइन तोड़ने की तैयारी कर रहा था। तीनों चोरों से पूछताछ की जा रही है कि आखिर उन्होंने इस तेल का क्या किया है. साथ ही मास्टमाइंड की तलाशी भी तेजी से की जा रही है।