दो हफ्तों तक बहन से करता रहा रेप, होने वाले जीजा को दी धमकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई में एक युवती ने अपने भाई के खिलाफ करीब दो हफ्ते तक लगातार शारीरिक शोषण करने का आरोप केस दर्ज किया है। भाई ने उस युवती के साथ ये घिनौनी हरकत उस समय की जब युवती का मंगेतर बिजनेस के सिलसिले में शहर से बाहर गया हुआ था। युवती की तरफ से केस दर्ज कराने के बाद आरोपी को डोंगरी पुलिस ने शुक्रवार रात गिरफ्तार कर लिया है।
युवती की उम्र 35 साल है, जो दुबई में रहती है और पेशे से अध्यापिका है। छुट्टियों में वह मुंबई आई हुई थी। मुंबई में वह अपने पिता और भाई के अपार्टमेंट के बिल्कुल पास में स्थित अपने मंगेतर के अपार्टमेंट में उसके साथ रह रही थी।
पुलिस के पास दर्ज शिकायत में युवती ने कहा है कि 24 साल के उसके भाई ने 5 जुलाई से लेकर 22 जुलाई तक लगातार उसका शारीरिक शोषण किया। इस समय के दौरान युवकी का मंगेतर बिजनेस के सिलसिले में शहर से बाहर गया हुआ था। युवकी के अनुसार भाई कहता था कि जब वह अपने मंगेतर के साथ शारीरिक संबंध बना सकती है तो फिर उसके साथ क्यों नहीं।
पिता से भी की थी शिकायत
पहले तो युवती ने अपने भाई की इस घिनौनी हरकत के बारे में अपने पिता से कहा लेकिन पिता ने उसे सिर्फ एक चेतावनी देकर छोड़ दिया। जब आरोपी ने अपनी हरकत दोहराई तो फिर युवती ने इसकी शिकायत अपने मंगेतर से की।
जब युवती के मंगेतर ने युवती के भाई को इस बात पर चेतावनी दी तो उसने युवती के मंगेतर को ही धमका दिया और उस पर हाथ भी उठाया। इसके बाद युवती शुक्रवार को अपने पिता के साथ पुलिस थाने पहुंच गई और अपने भाई के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी।
डोंगरी पुलिस थाने के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी नितिन शामराओ बांगले ने कहा कि युवती अपने पिता के साथ थाने आई थी और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।