फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   pakistani hackers hacked 50 IT companies's server in Hyederbad

पाक हैकर्स ले रहे हैं सर्जिकल स्ट्राइक का बदला, देश की 50 IT कंपनियों के सर्वर हैक

Fri, 14 Oct 2016 11:43 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 14 Oct 2016 11:43 AM IST
विज्ञापन
pakistani hackers hacked 50 IT companies's server in Hyederbad
hack

पाकिस्तानी हैकर्स ने हैदराबाद की करीब 50 शीर्ष आईटी कंपनियों के सर्वर पर साइबर अटैक किया है। सोसायटी फॉर साइबराबाद सिक्योरिटी काउंसिल (एससीएससी) भी इस अटैक में शामिल है, जिसने खुलासा किया है कि ये अटैक पिछले 10 दिनों में किए गए हैं और इसमें अधिकतर फाइनेंस कंपनिया है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार अटैक करने वाले हैकर्स कंपनियों से करोड़ों रुपये की मांग कर रहे हैं। ऐसे हमले पहले भी होते रहे हैं, लेकिन बताया जा रहा है कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद हैकर्स ने भी बदले की भावना को जाहिर के चलते साइबर अटैक बढ़ा दिए हैं।
विज्ञापन


काउंसिल के अनुसार के मुताबिक ये हैकर्स सऊदी अरब, सोमालिया और तुर्की के सर्वर का इस्तेमाल करके हैकिंग कर रहे हैं। हालांकि एक-दो कंपनियों को छोड़कर बाकी ने अपना डाटा सुरक्षित कर लिया है। साइबर हमलों में तेजी के साथ यह भी खुलासा हुआ है कि हैकर्स हर पांच मिनट में प्रॉक्सी सर्वर बदल रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

हैकर्स ने एक कंपनी से मांगे 420 करोड़

pakistani hackers hacked 50 IT companies's server in Hyederbad
hack

खबरों के अनुसार हैकर्स ने दावा किया कि उन्होंने भारत की करीब 7 हजार से ज्यादा वेबसाइट्स को हैक किया है। इस बीच एक कंपनी के सर्वर को लॉक कर दिया गया जिससे करीब 420 करोड़ रुपये की मांग की गई।  बताते चलें कि कंपनियों ने एससीएससी को शिकायत की और सुरक्षा की मांग की है। हालांकि, सुरक्षा के चलते कंपनियों के नाम को सार्वजनिक नहीं किया गया, लेकिन इस गंभीर मुद्दे पर कारगर कदम उठाए जा रहे हैं।

बताते चलें कि करीब 2500 आईटी कंपनियों का नेशनल एसोशियसन ऑफ सॉफ्टवेयर एंड सर्विसेज कंपनीज (नैसकॉम) में नाम रजिस्टर्ड है और इसमें 1300 बड़ी आईटी कंपनी शामिल हैं। पाकिस्तान की ओर से तस्करी, कश्मीर में दंगे और जिहादियों को भारत भेजने के साथ-साथ अब साइबर अटैक बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है। ऐसे में सुरक्षा एजेंसियों ने साइबर अटैक पर ध्यान रखने के लिए कमर कस ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed