{"_id":"58d4eac84f1c1b870a1a3aeb","slug":"one-sided-love-pyshco-threw-acid-on-girl-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक तरफा प्यार की सनक, घर में सो रही स्टूडेंट पर फेंका तेजाब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक तरफा प्यार की सनक, घर में सो रही स्टूडेंट पर फेंका तेजाब
ब्यूरो/ अमर उजाला, मथुरा
Updated Fri, 24 Mar 2017 03:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मथुरा में छात्रा पर तेजाब फेंककर हमला किया गया है। बताया जा रहा है कि एक तरफा प्यार में एक सिरफिरे युवक ने घर के आंगन में सो रही छात्रा के ऊपर तेजाब फेंक दिया। तेजाब से किशोरी का चेहरा और हाथ बुरी तरह से झुलस गए। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
यह वारदात मगोर्रा क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे की बताई जा रही है। छात्रा इंटर में पढ़ती है। घटना के वक्त वह अपने परिवार के साथ घर के आंगन में सो रही थी। आरोपी युवक रविंद्र अलीगढ़ का रहने वाला है और एक शराब के ठेके पर काम करता है। छात्रा की चीख पुकार सुनकर परिवार के लोग जाग गए। आस पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
परिवार वाले झुलसी छात्रा को लेकर स्वर्ण जयंती अस्पताल पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक बैजनाथ सिंह ने बताया कि आरोपी तीनों युवक जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे। आरोपी छात्रा के घर तक कैसे पहुंचे यह जांच की जा रही है। चर्चा है कि एक तरफा प्यार में नाकाम होने पर युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर यह घटना की।
विज्ञापन