फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Odisha Man posts video before suicide, alleges officials for corruption  in video

आत्महत्या से पहले व्यक्ति ने पोस्ट किया वीडियो, सरकारी अधिकारियों पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

Fri, 18 Jan 2019 10:48 AM IST
Shilpa Thakur क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Fri, 18 Jan 2019 10:48 AM IST
विज्ञापन
Odisha Man posts video before suicide, alleges officials for corruption  in video
- फोटो : अमर उजाला

ओडिशा के खुर्दा जिले में संदेह है कि एक व्यक्ति ने इसलिए आत्महत्या कर ली क्योंकि वह रिश्वत के लिए पैसों का इंतजाम नहीं कर पा रहा था। ये रिश्वत उसे सराकार की ग्रामीण आवासीय योजना के तहत घर पाने के लिए देनी थी। 

विज्ञापन

मृतक लक्ष्मीधर बेहेरा ने कथित तौर पर आत्महत्या करने से पहले एक वीडिया बनाई थी, जो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बेहेरा का शव बुधवार को एक नहर से बरामद किया गया है। जिसके बाद उसके परिवार और रिश्तेदारों का दावा है कि उसने आत्महत्या की है। 
विज्ञापन


वीडियो में बेहेरा सरकारी अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा रहा है कि उन्होंने उससे 15-20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। यह रिश्वत ग्रामीण आवासीय योजना के तहत पक्का घर देने के लिए मांगी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने कहा, "मैं सबके पास गया लेकिन किसी ने मेरी नहीं सुनी। अधिकारियों ने मुझसे कहा कि 15-20 हजार रुपये दो। मैं कहां से पैसों का इंतजाम करूं? मैं मजदूरी करता हूं।" बेहेरा के परिवार का कहना है कि उसकी उम्र 30 साल के करीब थी और वह पहले से ही 1.5 लाख रुपये से ऋण से जूझ रहा था।

जिला कलेक्टर निर्मल मिश्रा का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जाएगी ताकि ये पता चल सके कि किसने रिश्वत मांगी। उन्होंने कहा कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि किसी भी सरकारी अधिकारी ने मृतक से रिश्वत नहीं मांगी। लेकिन एक विस्तृत जांच की जाएगी। विपक्ष सरकार पर हमला करते हुए बोल रहा है कि नवीन पटनायक की सरकार ने भ्रष्टाचार के लिए कई योजनाएं लागू की हैं।

केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता धर्मेंद्र प्रधान मृतक के परिवार से मिलने गए और कहा, "यह आत्महत्या नहीं, सरकार द्वारा प्रायोजित हत्या है।" उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे राज्य सरकार की असफलता का पता चलता है।


राज्य के कांग्रेस अध्यक्ष निरंजन पटनायक ने कहा, "नवीन पटनायक सरकार ने विकास के नाम पर एक के बाद एक योजना की घोषणा की लेकिन अब यह शीशे की तरह साफ हो गया है कि योजनाएं केवल भ्रष्टाचार के लिए थीं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed