फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   NRI mother kill adopted child in gujarat's rajkot

बीमे की रकम के लिए मां ने बेटे का करवाया कत्ल, दो सालों से रच रही थी साजिश

Wed, 15 Feb 2017 04:16 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 15 Feb 2017 04:16 PM IST
विज्ञापन
NRI mother kill adopted child in gujarat's rajkot
- फोटो : Times of India

एक मां पैसों की चाहत में इस कदर पागल थी कि उसने इसके लिए अपने 12 साल के बच्चे की बलि चढ़ा दी। आरोपी मां एक एनआरआई है और उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर इस खूनी खेल को अंजाम दिया। एनडीटीवी की खबर के मुताबिक महिला और उसके साथियों ने इंश्योरेंस के पैसों के लिए बच्चे को गोद लिया था, जो कि उनकी योजना का एक हिस्सा था।

विज्ञापन


जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है उनका नाम आरती धीर, नीतीश मुंडे (27) और कंवलजीत हैं। आरती और नीतीश मूल रूप से पंजाब के गुरदासपुर के रहने वाले हैं और कंवलजीत रायजादा केशोड का रहने वाला है। दरअसल, ये तीनों लंदन में रहते थे और साल 2015 से ही इंश्योरेंस के पैसों को चोरी से पाने का प्लान बना रहे थे।

विज्ञापन

बच्चे को किया किडनैप फिर चाकू घोंपा

NRI mother kill adopted child in gujarat's rajkot

तीनों ने इस वारदात को गुजरात के राजकोट में अंजाम दिया। 8 फरवरी के दिन नीतीश, बच्चा गोपाल और उसकी बड़ी बहन के पति हरसुख पटेल राजकोट के मालिया लौट रहे थे। नीतीश ने प्लान के तहत एक जगह गाड़ी को रुकवा दिया, वहां पर एक बाइक सवार आया और गोपाल को किडनैप करने की कोशिश करने लगा।

जब हरसुख ने उसका विरोध किया तो उसने चाकू से उस पर हमला कर दिया और बच्चे को छीन कर ले गया। आगे जाकर बाइक सवार ने गोपाल को कई बार चाकू घोंप दिया। 

इसके बाद हरसुख ने बच्चे को किसी तरह ढूंढा और गंभीर हालत में अस्पताल पहुंया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपियों को पॉलिसी के तहt करीब 1.20 करोड़ मिलने थे, इसीलिए उन्होंने खूनी मंजर को अंजाम देने का अपराध किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed