फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   non bailable warrant issued against singer ankit tiwari

युवती से रेप में गायक अंकित तिवारी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

Fri, 29 Apr 2016 04:04 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 29 Apr 2016 04:04 PM IST
विज्ञापन
non bailable warrant issued against singer ankit tiwari
गायक अंकित तिवारी

2014 में कथ‌ित गर्लफ्रेंड से दुष्कर्म करने के मामने में गायक अंकित तिवारी के खिलाफ ‌गैर जमानती वारंट जारी हुआ है। अंकित तिवारी की ओर से अब इस गैर जमानती वारंट के खिलाफ संबंधित न्यायालय में अपील करेंगे।

विज्ञापन


हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार, अंकित ‌तिवारी के वकील नीरज गुप्ता ने बताया है कि वह इस आधार पर कोर्ट के फैसले पर अपील दायर करेंगे कि उनकी कोर्ट से सही बातचीत न होने के कारण यह वारंट जारी किया गया है।
विज्ञापन


अंकित तिवारी को यह वारंट 25 अप्रैल को मुंबई की विशेष महिला अदालत ने जारी किया है। जबकि उनपर रेप के आरोप का मामला पहले ही बॉम्बे हाईकोर्ट में विचाराधीन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गर्लफ्रेंड ने किया कई बार रेप होने का दावा

non bailable warrant issued against singer ankit tiwari
अंकित ‌तिवारी

युवती (कथित गर्लफ्रेंड) से दुष्कर्म के आरोप में अंकित तिवारी को आठ मई 2014 को गिरफ्तार लिया गया। अंकित तिवारी ने हाईकोर्ट से जमानत ले लिया था।

पीड़ित युवती ने दावा किया था कि अंकित तिवारी ने उसके साथ अक्टूबर 2012 से दिसंबर 2013 के बीच कई बार रेप किया। पीड़िता का कहना है कि अंकित उसका ब्वॉयफ्रेंड है और उसे शादी करने का वादा कर उससे रेप किया। युवती ने बताया कि पहली बार उसका रेप तब हुआ जब अंकित ने अपने जन्मदिन पर ज्यादा शराब पिला दी थी और फिर यौन शोषण किया था।

महिला ने कहा कि अंकित अब अपने वादे से मुकर रहा गया और शादी करने से मना कर दिया है जो एक धोखाधड़ी और बलात्कार का मामला बनता है। इस घटनाक्रम में अंकित तिवारी का छोटा भाई अंकुर भी महिला को धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार हुआ था।

गौरतलब है कि अंकित तिवारी ने बॉलीवुड में अपने आशिकी-2 में गाए बेहतरीन गानों के लिए जाना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed