फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   murder case registered against du professon in Chattishgarh

डीयू की प्रोफेसर पर आदिवासी युवक की हत्या का आरोप, छत्तीसगढ़ में केस दर्ज

Tue, 08 Nov 2016 11:13 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 08 Nov 2016 11:13 AM IST
विज्ञापन
murder case registered against du professon in Chattishgarh
- फोटो : hindustan times

छत्तीसगढ़ पुलिस ने हत्या के शक में दिल्ली विश्वविद्यालय की एक प्रोफेसर के खिलाफ केस दर्ज किया है। प्रोफेसर का नाम नंदिनी सुंदर है और उनके साथ 10 अन्य का नाम भी रिपोर्ट में शामिल है। हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक सुकमा जिले में माओवादियों ने शनिवार को आदिवासी शामनाथ भगेल का कत्ल कर दिया था। सूत्रों के मुताबिक जांच में पुलिस को प्रोफेसर नंदिनी व दूसरे लोगों के इन माओवादियों से संबंधों की जानकारी मिली है।

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि मारे गए भगेल की पत्नी ने तोंगपाल पुलिस स्टेशन में सभी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नंदिनी व दूसरे लोगों के खिलाफ आईपीसी की धाराएं 120बी, 302, 147, 148, 149 के तहत केस दर्ज किया गया है। बता दें कि भगेल, नामा गांव का रहने वाला था।

विज्ञापन

माओवादियों का विरोध करने की मिली सजा

murder case registered against du professon in Chattishgarh

दरअसल, भगेल व अन्य गांववासियों  का नंदिनी, जेएनयू प्रोफेसर अर्चना प्रसाद, विनीत तिवारी और छत्तीसगढ़ सीपीआई(एम) के स्टेट सेक्रेटरी संजय पराते और एक अन्य महिला से विवाद चल रहा था। इतना ही नहीं भगेल ने सभी के खिलाफ कथित तौर पर आदिवासियों को उकसाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी।

इतना ही नहीं नामा गांव के युवकों और पड़ोसी गांव के लोगों ने माओवादी गतिविधियों के खिलाफ अभियान भी शुरू किया था। बताया जाता है कि हत्या के आरोपों में घिरी नंदिनी व दूसरे लोगों ने माओवादियों के खिलाफ प्रदर्शन करने से मना किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed