{"_id":"5b6633944f1c1bed5e8b72ca","slug":"mumbai-a-heady-lovers-in-thane-threw-a-knife-and-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई के ठाणे में सिरफिरे प्रेमी ने सरेआम युवती पर चाकू घोंपा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुंबई के ठाणे में सिरफिरे प्रेमी ने सरेआम युवती पर चाकू घोंपा, मौत
ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई
Updated Sun, 05 Aug 2018 04:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई से सटे ठाणे के आरटीओ दफ्तर के पास सरेआम एक सिरफिरे प्रेमी ने प्रेमिका पर चाकू घोंप दिया। गंभीर रूप से जख्मी युवती को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। दिनदहाडे़ खुली सड़क पर हुई इस घटना से लोगों में हड़कंप मच गया। घटना के बाद से फरार हुए आरोपी आकाश को कुछ घंटे बाद भिवंडी की नारपोली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
ठाणे पुलिस के अनुसार 21 वर्षीय प्राची झाडे़ कोपरी के किशोर नगर में रहती थीं। बेडेकर कॉलेज के बीकॉम दूसरे साल की छात्रा थीं। प्राची पढ़ाई के साथ ही कापुरबावडी स्थित एक ऑफिस में काम भी करती थीं। रोज की तरह वह शनिवार की सुबह एक्टिवा पर एक दोस्त के साथ ऑफिस जा रही थीं। उसी समय ईस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे पर आरटीओ ऑफिस के करीब सर्विस रोड पर आकाश ने प्राची को रोका और उसके बाद दोनों में कुछ कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
इसी दौरान आकाश ने चाकू से प्राची पर कई वार कर उसे लहूलुहान कर दिया और वहां से भाग गया। खबर लगते ही ठाणे पुलिस के आला अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे। कुछ समय बाद ही फरार आरोपी आकाश को भिवंडी की नारपोली पुलिस ने धर दबोचा। आकाश और प्राची एक दूसरे को पिछले तीन साल से जानते थे। दोनों में प्रेम भी था लेकिन कुछ अरसे पहले दोनों के बीच मनमुटाव हो गया था।
विज्ञापन
प्राची का पिता भी दोहरे हत्याकांड में रह चुका है आरोपी
मृतक प्राची के पिता विकास झाडे़ भी ठाणे शहर में हुए डबल मर्डर में मुख्य आरोपी थे। विकास ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर साल 2005 में श्यामसुंदर खन्ना तथा प्रवीण खन्ना नामक दो सगे भाईओं की हत्या कर दी थी। पुलिस ने विकास सहित अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। करीब सात साल जेल काटने के बाद मुंबई हाईकोर्ट ने विकास सहित अन्य आरोपियों को निर्दोष बरी किया था।