फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   mother loses balance due to high heels, 6 month old boy dies

हाई हील्स ने ली 6 महीने के बच्चे की जान, मां की गोद से छूटकर गिरा बच्चा

Tue, 08 May 2018 02:56 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Updated Tue, 08 May 2018 02:56 PM IST
विज्ञापन
mother loses balance due to high heels, 6 month old boy dies

आजकल के फैशन के जमाने में ज्यादातर महिलाएं हाई हील्स पहनना पसंद करती हैं। फैशनेबल दिखने की होड़ में लड़कियों से लेकर हर उम्र की महिलाएं इसे पहनती हैं। लेकिन मुंबई की एक मां को हाई हील्स पहनना बहुत भारी पड़ गया। मुंबई के कल्याण में एक महिला अपने 6 महीने के बच्चे के साथ एक शादी समारोह में शामिल हुई थी। इसी दौरान महिला के बैलेंस बिगड़ने से उसकी गोद से बच्चा पहली मंजिल पर जाकर गिरा। जिसके बाद बच्चे को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक 5 मई को 6 महीने के मोहम्मद शेख का पूरा परिवार मातोश्री हॉल के शादी समारोह में शिरकत कर रहा था। उसकी मां फेमिदा उसे दूसरी मंजिल से पहली मंजिल की ओर लेकर जा रही थी। उसी वक्त उसका बैलेंस बिगड़ गया और बच्चा गोद से निकलकर पहली मंजिल पर जा गिरा। जानकारी के मुताबिक गिरने से बच्चे का स्पाइन डैमेज हो गया था। जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


महात्मा फुले पुलिस के मुताबिक घटना के तुरंत बाद ही वह मौके पर पहुंच गए थे। जिसके बाद बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा उन्होंने महिला और उसके पूरे परिवार से भी घटना की जानकारी ली है। उन्होंने बताया कि दुर्घटनावश हुई मौत का मामला दर्ज करने के बाद बच्चे का शव उसके परिवार को सौंपा दिया गया। यह घटना एक बड़ा सबक देती है कि बच्चों के साथ हाई हील्स पहनना किसी जोखिम से कम नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed