'मैंने बच्चियों को मारा नहीं, पति की हवस से आजाद कर दिया'
- मां ने अपनी ही दो बच्चियों को उतारा मौत के घाट
- 'मेरा पति अपनी ही बच्चियों को बनाता था हवस का शिकार'
- पुलिस को अब तक नहीं मिल सके हैं पर्याप्त सुबूत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तस्वीर 'हैप्पी फैमिली' की लग रही है। लेकिन अब इस परिवार में मातम पसरा है। तस्वीर में दिख रही दो प्यारी से बच्चियां दुनिया से रुख्सत हो चुकी हैं। आरोप है कि बच्चियों की मां ने ही उन्हें मौत के घाट उतार दिया है।
भला कोई मां अपनी ही बच्चियों को जान से मार सकती है? ये सवाल ही बेमानी लगता है। लेकिन जब खुद मां ही पुलिस से चीख-चीखकर कहे, ''हां, मैंने अपनी बच्चियों को मारा है। हां, मैं ही उनकी कातिल हूं। हां, मैंने ही अपने हाथों से अपनी लाड़लियों का खून कर दिया।'' तो ये जानकर बदन सिहर उठता है।
पुलिस की मानें तो आरोपी महिला ने बताया है कि वो बच्चियों को पिता की हवस से आजाद करना चाहती थी। वो चाहती थी कि फिर कभी उसकी बच्चियों से उनका पिता दुष्कर्म न कर सके, इसलिए उन्हें मार दिया।
डेक्कन क्रॉनिकल की खबर के मुताबिक 40 वर्षीय रजनी चुटके ने अपनी दो बच्चियों को जान से मार दिया। रजनी एमबीए ग्रेजुएट हैं। रजनी ने पुलिस को बताया कि उसने खुद अपने हाथों से आठ साल की बड़ी बेटी अश्विका और तीन साल की छोटी बेटी अविष्का की हत्या की है। रजनी ने अपनी बेटियों पर जैम के टूटे हुए जार से हमला किया और गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया।
बच्चियां की हत्या की बात मां ने कबूली, लेकिन पुलिस को नहीं मिले सुबूत
आरोपों के मुताबिक बीती रात जब वारदात को अंजाम दिया गया उस वक्त करीब 9 बज रहे थे। अश्विका टीवी देख रही थीं और उसकी बहन सो रही थी। रजनी अपनी बच्चियों के पास आई और जाम का टूटे हुए जार से उन हमला कर दिया।
वारदात के करीब 45 मिनट बाद बच्चियों के पिता विनय चुटके अपनी गिफ्ट की दुकान बंदकर घर लौटे तो बच्चियों को मरा पाया। एक बच्ची की लाश बेड के नीचे थी, दूसरी बच्ची का शव बाथरूम में मिला। बीवी रजनी घर से गायब थी।
पुलिस को सूचना दी गई। तलाश करने पर रजनी हुसैननगर झील के पास बदहावास हालत में मिली। रजनी ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी बच्चियों का खून इसलिए कर दिया ताकि उनका पिता उन्हें अपनी दरिंदगी का शिकार न बना सके। रजनी के मुताबिक एक दफा उसकी बड़ी बेटी ने उसे बताया था कि पापा के होते हुए कोई अंकल उसके साथ गलत काम कर रहे थे।
पुलिस की मानें तो बच्चियों का कत्ल करने के बाद रजनी खुदकुशी करने के लिए हुसैननगर झील में छलांग लगाने गई थीं। लेकिन फिर वो नहीं कूदी। उधर अपने ऊपर लगे आरोपों से उसके पति ने साफ इनकार किया। हैदराबाद में रहने वाला ये परिवार कुछ साल पहले महाराष्ट्र से आया था। पुलिस की मानें तो परिवार में पति-पत्नि की बनती नहीं थी। बीते हफ्ते दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में लगी है। आरोपी महिला पुलिस की गिरफ्त में हैं लेकिन अब तक पुलिस उसके खिलाफ पर्याप्त सुबुत नहीं जुटा पाई है।