फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   mother killes her daughter with lover in iglas of Aligarh district

प्रेमी के साथ मिलकर मां ने की बेटी की हत्या, प्रेम प्रसंग में बन रही थी बाधा 

Wed, 19 Sep 2018 05:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, इगलास (अलीगढ़)। 
ब्यूरो, अमर उजाला, इगलास (अलीगढ़)।  Updated Wed, 19 Sep 2018 05:10 AM IST
विज्ञापन
mother killes her daughter with lover in iglas of Aligarh district

इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव रामपुर (कनैटपुर) में एक महिला ने प्रेमी के सहयोग से अपनी 13 वर्षीय बेटी की सोमवार की रात गला घोंटकर हत्या कर दी। प्रेम प्रसंग में बेटी के बाधक बनने को हत्या का कारण बताया जा रहा है। यह महिला मध्य प्रदेश से यहां अपने मायके आई थी। मृतका के मामा की तहरीर पर आरोपी मां और उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव रामपुर निवासी सुदेश शर्मा की शादी नीलेश शर्मा निवासी कोलार जिला भोपाल, मध्यप्रदेश के साथ हुई थी। उनके एक बेटी कलश (13) थी। दोनों का तलाक हो चुका है। सुदेश अपनी बेटी के साथ कोलार में किराए का कमरा लेकर रहती थी। वहीं पर रहने वाले रंजीत बाथम पुत्र रमेश बाथम से उसके प्रेम संबंध हो गए। रविवार को सुदेश अपनी बेटी व प्रेमी के साथ अपने मायके रामपुर (कनैटपुर) आई थी। 

विज्ञापन

दोनों गिरफ्तार

आरोप है कि सोमवार की रात सुदेश ने प्रेमी रंजीत के सहयोग से बेटी कलश की गला दबाकर हत्या कर दी। मृतका के मामा अतुल शर्मा पुत्र गिर्राज किशोर शर्मा ने अपनी बहन और उसके प्रेमी के खिलाफ भांजी की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

 इगलास कोतवाल अजीत सिंह न बताया कि महिला और युवक के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा है। महिला की बेटी इन दोनों के बीच प्रेम संबंधों में बाधक बन रही थी, इसीलिए दोनों ने उसे रास्ते से हटाने के लिए हत्या कर दी। मृतका के मामा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed