{"_id":"583fd7f94f1c1b2d1ede7319","slug":"mother-gave-poison-to-her-two-children-in-mumbai","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"परेशान मां ने बच्चों को दिया जहर, जानें क्या थी वजह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परेशान मां ने बच्चों को दिया जहर, जानें क्या थी वजह
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 01 Dec 2016 03:34 PM IST
विज्ञापन
poison
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई में एक मां अपने बच्चों से इस कदर परेशान हो गई कि उसने बच्चों समेत खुद को खत्म करने की कोशिश की। वारदात के दिन महिला बच्चों को पढ़ाने के लिए बैठी थी, लेकिन बच्चों ने पढ़ाई करने से मना कर दिया और खेलने के लिए जिद्द करने लगे।
विज्ञापन
इस वजह से वह बौखला गई और दोनों बच्चे के मुंह में जबरन जहर डाल दिया और बाद में खुद भी सुसाइड करने की कोशिश की। फिलहाल तीनों को केईएम अस्पताल में भर्ती कराया गया और वहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। महिला का नाम सुषमा छिल्ले है और वह कलच्छचौक के जीजामाता नगर में रहती है।
विज्ञापन
बच्चों समेत खुद ने खाई चूहे मारने की दवा
जहर
मिड डे की खबर के मुताबिक महिला ने पुलिस को बताया कि उस दिन वह अपने बच्चे तनुजा (14) और अनुज (9) को पढ़ने के लिए कह रही थी, लेकिन दोनों बार-बार मना करने लगे। इससे वह इस कदर परेशान हो गई कि उसने दोनों बच्चों को चूहा मारने की दवा दे डाली और खुद भी उसे खा लिया।
जिसके बाद बच्चों की चीख सुनने के बाद पड़ोसी मौके पर पहुंच गए और तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया। इस हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस का कहना है कि सिर्फ पढ़ाई को लेकर महिला ने इतना बड़ा कदम उठाया होगा ये जरूरी नहीं है. मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
जिसके बाद बच्चों की चीख सुनने के बाद पड़ोसी मौके पर पहुंच गए और तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया। इस हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस का कहना है कि सिर्फ पढ़ाई को लेकर महिला ने इतना बड़ा कदम उठाया होगा ये जरूरी नहीं है. मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।