फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Module of Hizbul Mujahideen exposed, Suspected terrorist arrested

हिज्बुल मुजाहिद्दीन के मॉड्यूल का पर्दाफाश, संदिग्ध आतंकी पकड़े

Tue, 08 Aug 2017 03:02 PM IST
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान Updated Tue, 08 Aug 2017 03:02 PM IST
विज्ञापन
Module of Hizbul Mujahideen exposed, Suspected terrorist arrested
फाइल
जम्मू-कश्मीर की श्रीनगर पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर हिज्बुल मुजाहिद्दीन के एक मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। यह सभी लोग उत्तर कश्मीर के बारामूला जिले के युवाओं को आतंकवाद से जोड़ने का काम कर रहे थे। 
विज्ञापन


बारामूला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीर इम्तियाज हुसैन के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली थी, इसके आधार पर 29 राष्ट्रीय राइफल्स और सीआरपीएफ की मदद से बारामूला पुलिस ने बेहरामपोरा तिलगाम क्रॉसिंग पर नाकाबंदी की और तीन संदिग्धों को पकड़ लिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वसीम अहमद मीर अनदेरगाम पाटन का रहने वाले वाला है। जबकि उमेर हसन राथेर और अकिफ हुसैन राथेर अछाबल सोपोर में रहते हैं। तीनों संदिग्धों के कब्जे से दो पिस्टल और गोलियां बरामद की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि पूछताछ के दौरान तीनों ने पूछताछ में कबूल किया है कि वह आतंकवादी संगठन हिज्बुल के लिए काम कर रहे थे, और युवाओं को आतंकवाद से जुड़ने के लिए बहका रहे थे।


नेटवर्क का नेतृत्व हिज्बुल का कमांडर परवेज वानी उर्फ मुबासिर कर रहा है। वह पड़ोसी कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा में गालूरा का रहने वाला है। हुसैन ने कहा कि 13 गैरकानूनी गतिविधियां निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed