{"_id":"58eb3abb4f1c1bc236cf50e4","slug":"mob-attacks-on-policemen-while-they-were-gone-to-catch-chain-snacher-in-maharashtra-s-kalyan","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई: चेन स्नेचर को पकड़ने गए पुलिस वालों पर हमला, जिंदा जलाने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुंबई: चेन स्नेचर को पकड़ने गए पुलिस वालों पर हमला, जिंदा जलाने की कोशिश
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
Updated Mon, 10 Apr 2017 01:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के कल्याण में पुलिस पर जानलेवा हमले की वारदात सामने आई है। कल्याण के अम्बिवली में जब पुलिस चेन स्नेचरों को धर-दबोचने के लिए पहुंची तो भीड़ ने उन पर हमला बोल दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भीड़ ने एक को जिंदा जलाने की कोशिश भी की है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि करीब 25 लोगों की भीड़ में ज्यादातर लोग आरोपियों के परिवार वाले हैं। हमले के दौरान सभी ने मिलकर कैरोसिन छिड़कर पुलिस वाले के जिंदा जलाने की कोशिश की थी। इस हमले में दो पुलिस कर्मी बुरी तरह घायल हुए हैं, जिनमें एक सब इंस्पेक्टर और एक कॉन्सटेबल शामिल हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: पुलिस पर हुई पत्थरबाजी तो घर में घुस मचाया तांडव, पूरे गांव में दहशत
विज्ञापन
भीड़ ने पुलिसवालों पर पत्थर भी फेंके हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक एंटी-चेन स्नेचिंग टीम के डीसीपी सुनील भारद्वाज को खबर मिली की दोनों चोर समीर ईरानी और हसन ईरानी सय्यद ईरानी बस्ती में छुपे हैं।
भारद्वाज करीब 25 पुलिस वालों के साथ उन्हें पकड़ने के लिए पहुंचे लेकिन वहां जो हुआ उसका उन्हें जरा भी अंदाजा नहीं था। पुलिसकर्मी ने बताया कि दोनों आरोपियों को धर दबोच लिया गया था, लेकिन तभी भीड़ के कुछ लोगों ने उनसे बहस करना शुरू कर दी। इसके बाद हालात हमले तक पहुंच गए।