फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   minors killed three years old girl for ransom money in mumbai

नाबालिगों ने मासूम का किया किडनैप, पैसे मिलने में हुई देरी तो कर दिए टुकड़े

Mon, 26 Dec 2016 01:42 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 26 Dec 2016 01:42 PM IST
विज्ञापन
minors killed three years old girl for ransom money in mumbai

मुंबई के थाणे में दो नाबालिगों ने महज 3 साल की बच्ची को मौत के घाट उतार दिया। मीडिया खबरों के अनुसार गिरफ्तार हुए नाबालिग लड़की के पिता से करीब 1 करोड़ रुपये की फिरौती मांग रहे थे। लेकिन, पैसे इकट्ठे नहीं होने पर आरोपियों ने बच्ची का गला घोंट दिया और फिर उसकी लाश को टुकड़े कर फेंक दिए। पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों नाबालिगों की उम्र 16 और 17 साल है और उनमें से एक बच्ची के पड़ोस में ही रहता है।

विज्ञापन


बच्ची के माता पिता ने 5 दिसंबर को जे जे मार्ग पुलिस स्टेशन में उसके गुम होने की रपट लिखवाई थी। जांच में खुलासा हुआ कि पड़ोस में रहने वाले शख्स ने नशीली दवाई की मदद से बच्ची को अगवा किया और अगले दिन ही मोबाइल चार्जर की लीड से बच्ची का गला घोंट दिया।

विज्ञापन

28 लाख रुपये की फिरौती पर हुए राजी

minors killed three years old girl for ransom money in mumbai
Murder

चौंका देने वाली बात है कि आरोपी कत्ल करने के बावजूद पीड़ित परिवार को 1 करोड़ रुपये की फिरौती के लिए फोन करने लगे। पुलिस ने बताया कि पैसों का इंतजाम न हो पाने पर किडनेपर बच्ची के पिता से 28 लाख रुपये लेने को राजी हो गए। उन्होंने बच्ची के पिता को बची हुई रकम के साथ कालवा टाउन पर बुलाया, लेकिन उनकी बेटी उन्हें नहीं सौंपी गई।

इस बीच जांच में जुटी पुलिस ने पड़ोस में रहने वाले 16 साल के लड़के गिरफ्त में ले लिया। जिसने बताया कि वो बच्ची के परिजनों की जानकारी किडनेपरों को दिया करता था। पुलिस की सख्ती के बाद आरोपी ने पूरी वारदात का खुलासा किया। उसने बताया कि वे बच्ची को पहले ही मार चुके थे लेकिन फिरौती के लिए परिवार को लगातार फोन कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed