फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   minor girl murdered after raped in Lakhimpur Kheri

गन्ने के खेत से आ रहीं थीं अजीब सी आवाजें, चाचा ने जाकर देखा तो पैरों तले खिसक गई जमीन

Tue, 23 Jan 2018 07:42 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 23 Jan 2018 07:42 PM IST
विज्ञापन
minor girl murdered after raped in Lakhimpur Kheri
फाइल फोटो
गन्ने के खेत से अजीब सी आवाजें आ रहीं थीं, जब लोगों ने जाकर देखा तो पैरों तले जमीन खिसक गई। जानिए उस गन्ने के खेत में क्या था। 
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के लखीमपुरखीरी जिले की है। निघासन थाना इलाके के एक गांव की 15 साल की दलित किशोरी का गांव के पास ही शीशम के पेड़ से शव लटकता मिला। किशोरी सुबह करीब छह बजे घर से बाहर किसी जरूरी काम से निकली थी। 

घरवालों ने गांव के ही मदरसा संचालक पर रेप के बाद हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप, हत्या और एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर शव शाम को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन


थाना इलाके की एक किशोरी कक्षा सात की छात्रा है। वह गांव के स्कूल में पढ़ती है। सोमवार सुबह करीब छह बजे वह घर से किसी जरुरी काम से गई थी। आरोप है कि पीछे से गांव का ही मदरसा संचालक 25 साल का रेहान पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

minor girl murdered after raped in Lakhimpur Kheri
हत्या कर शव लटकाने का आरोप - फोटो : अमर उजाला
उसने किशोरी को दबोच लिया और गन्ने के खेत में रेप किया। पास से गुजर रहे किशोरी के चाचा ने जब चीख पुकार सुनी तो वह खेत के अंदर घुसे। वहां पर नग्न अवस्था में मिली भतीजी को देखकर वह घबरा गए।

उन्होंने भतीजी को संभालते हुए उसे घर जाने को कहा और आरोपी युवक का पीछा किया, लेकिन युवक भाग निकला। किशोरी के चाचा ने बताया कि वह परिवार के लोगों को लेकर ग्राम प्रधान के घर पहुंचे। वह लोग ग्राम प्रधान को मामले से अवगत करा ही रहे थे कि घर से किशोरी के वापस नहीं पहुंचने की जानकारी मिली। 

इस पर वह लोग तलाश में निकल पड़े। करीब डेढ़ घंटे बाद गांव के पूरब में लगे शीशम के पेड़ पर किशोरी का शव उसी के दुपट्टे से लटकता मिला। परिवार वालों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर सीओ सविरत्न गौतम एसओ के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed