फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Merchant navy engineer hanged himself at allahabad of uttar pradesh

मर्चेंट नेवी इंजीनियर ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में प्रेमिका के लिए लिखे ये शब्द

Thu, 02 Nov 2017 12:49 AM IST
amarujala.com- presented by: शारुख खान
amarujala.com- presented by: शारुख खान Updated Thu, 02 Nov 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
Merchant navy engineer hanged himself at allahabad of uttar pradesh
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
जिस प्रेमिका के साथ वो लिव-इन में रहा, उसी प्रेमिका ने उसे खौफनाक कदम उठाने के लिए मजबूर कर दिया। सुसाइड नोट में उसने प्रेमिका के लिए ऐसे शब्द लिखे जिससे रोंगटे खड़े हो जाएंगे। 
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद जिले की है। धूमनगंज इलाके के जयंतीपुर मुहल्ले में बुधवार सुबह मर्चेंट नेवी के इंजीनियर सौरभ गौतम ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोपहर में पिता ने फांसी से लटका देखा तो पड़ोसियों को बताया। फिर पुलिस को खबर दी गई। 
विज्ञापन


पढ़ें:- प्रेमी से मजाक में बोली प्रेमिका, जाओ दे दो जान और फिर...
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को घर में एक नोटबुक मिला जिसमें लिखे सुसाइड नोट से पता चला कि वह दिल्ली में प्रेमिका के साथ लिव-इन रिलेशन में रहता था। उसने शादी करने से इनकार कर दिया जिसके बाद वह दुखी था और इसी वजह से मौत गले लगा ली।

धूमनगंज के जयंतीपुर मुहल्ले में रहने वाले स्टेट बैंक के रिटायर कर्मचारी आरपी गौतम के दो बेटों में एक देहरादून में कार्यरत है। दूसरे बेटे 32 वर्षीय सौरभ गौतम ने मर्चेंट नेवी में इंजीनियरिंग की थी। उनकी दोनों बेटियों का ब्याह हो चुका है। 

Merchant navy engineer hanged himself at allahabad of uttar pradesh
Student Suicide
मर्चेट नेवी में इंजीनियरिंग के बाद सौरभ अमेरिका की एक कंपनी में कार्यरत था। वह दिल्ली में किराए का फ्लैट लेकर रहता था। करीब एक महीने पहले वह तीन महीने की छुट्टी लेकर घर आ गया था। 

बुधवार दोपहर करीब एक बजे पिता आरपी गौतम दूसरे तल के कमरे में गए तो कसरत के लिए रखे पुश-अप के बीम में बंधी रस्सी से सौरभ फांसी पर लटका दिखा। वह चीखे तो आसपास के लोग आ गए। सौरभ को फंदे से उतारा गया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। 

पढ़ें:- प्रेम विवाह नहीं हुआ तो प्रेमी युगल ने चुना ऐसा रास्ता, पैरों तले खिसक गई जमीन

माता-पिता सदमे में डूब गए। वहां ट्रेनी उपनिरीक्षक हर्षवीर के साथ पीपल गांव चौकी प्रभारी रवींद्र यादव पहुंचे और छानबीन की। थानाध्यक्ष नागेश सिंह के मुताबिक, पुलिस को कमरे में एक नोटबुक मिला। 

उसमें सौरभ ने सुसाइड नोट लिखा था। पता चला कि सौरभ का प्रेम संबंध कई साल शहर के बाई का बाग इलाके की एक युवती से था। वह भी दिल्ली में नौकरी करने लगी। उसने दिल्ली में फ्लैट किराए पर लिया था। 

‘अब किसी को प्यार में नहीं देना धोखा’

Merchant navy engineer hanged himself at allahabad of uttar pradesh
lovers
करीब दो साल से सौरभ उसके साथ दिल्ली में लिव-इन रिलेशन में था। इस साल की शुरूआत में वह यूएस कंपनी के लिए शिप पर चला गया। मई में लौटा तो प्रेमिका का रुख बदला था। उसने सौरभ से कन्नी काटने की कोशिश की। 

सौरभ ने शादी का प्रस्ताव दिया तो ठुकरा दिया और कहा कि वह उसका फ्लैट खाली कर चला जाए। प्रेमिका के व्यवहार से दुखी होकर सौरभ घर लौट आया और बुधवार सुबह फांसी लगाकर जान दे दी।

सौरभ गौतम ने नोटबुक में अंग्रेजी में लिखे सुसाइड नोट में अपनी दुख लव स्टोरी का खासा जिक्र किया है। उसने आखिर में प्रेमिका के लिए लिखा है कि अब किसी से प्यार करना तो उसके साथ ऐसा मत करना, प्लीज धोखा मत देना। 

साथ ही सौरभ ने अपने माता-पिता को भी सॉरी लिखा। आखिर में उसने अपने शरीर के अंगों को जरूरतमंद लोगों को दान करने की इच्छा जाहिर की है। खबर पाकर उसके भाई देहरादून से फ्लाइट में वाराणसी के लिए रवाना हो गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed