{"_id":"5b6eb61b4f1c1bb37b8b7897","slug":"maternal-uncle-raped-niece-in-sidhi-in-madhya-pradesh-police-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलयुगी मामा ने भांजी को बनाया हवस का शिकार, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कलयुगी मामा ने भांजी को बनाया हवस का शिकार, गिरफ्तार
भाषा, सीधी, (मप्र)
Updated Sat, 11 Aug 2018 03:50 PM IST
विज्ञापन
बच्ची से बलात्कार (प्रतीकात्मक तस्वीर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक बार फिर रिश्ते शर्मसार हुए हैं। एक कलयुगी मामा ने अपनी बहन की बेटी को अपनी हवस का शिकार बना डाला। घटना मध्यप्रदेश के सीधी जिले में हुई। आरोपी की उम्र 35 साल है और उसने अपनी 11 साल की सगी भांजी का बलात्कार कर डाला। पुलिस ने आरोपी मामा को गिरफ्तार कर लिया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत मिश्र ने शनिवार को बताया कि बलराज साकेत चुरहट थाना अंतर्गत बेलदह गांव में शुक्रवार सुबह अपनी बहन के यहां गया हुआ था। उसकी बहन अपनी 11 वर्षीय बेटी को घर में छोड़कर मंदिर गई थी।
उन्होंने बताया कि इस दौरान उसने भांजी के साथ दुष्कर्म किया। बाद में बच्ची ने परिजनों को आपबीती बताई। जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गयी।
अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 342, धारा 376 (दुष्कर्म) तथा पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करते हुये तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।