फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Marriage racket run by UK-based Pakistanis busted in Mirpur

सुहागरात के वीडियो बनाकर पाकिस्तानी लड़कियों को करते थे ब्लैकमेल, UK में चल रहे रैकेट का पर्दाफाश

Mon, 07 May 2018 01:44 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 07 May 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
Marriage racket run by UK-based Pakistanis busted in Mirpur

पाकिस्तानियों द्वारा चलाए जा रहे ब्रिटेन आधारित विवाह रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। इस रैकेट में शामिल पाकिस्तानी लड़कियों ने अपनी दर्दनाक कहानी का खुलासा किया है। पीड़ित लड़कियों ने बताया कि उन्हें ब्रिटिश-पाकिस्तानी नागरिकों से शादी करने के लिए बहला फुसला गया था, जिन्होंने बाद में अपनी सुहागरात के वीडियो शूट करके उन्हें ब्लैकमेल किया।

विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़ितों ने पाकिस्तान के मिरपुर जैसे इलाकों में ऐसे विवाव घोटालों चलाए जाने का आरोप लगाया था। इस आरोप में पीड़ितों ने कहा गया था कि आरोपियों ने लड़कियों से विदेश ले जाकर अच्छा जीवन देने का वादा किया था। बता दें कि हाल ही में मिरपुर में कश्मीर प्रेस क्लब में हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि पीड़ितों के परिवारों को भी इन धोखेबाजों द्वारा ठगा गया था।
विज्ञापन


इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करने वालों के मुताबिक, मुमताज के नेतृत्व में ब्रिटिश-पाकिस्तानी नागरिकों के इस पूरे गिरोह को विशेष रूप से मिरपुर की कम उम्र की लड़कियों को निशाना बनाया जाता है। मुमताज को तेजा पहेलवान के नाम से भी जाना जाता है। आरोपी मुमताज ने इन लड़कियों में से कुछ के साथ गहरे संबंध बनाए और उन्हें विवाह करने पर विदेश में अच्छे जीवन मिलने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस गिरोह द्वारा 15 से ज्यादा लड़कियों को निशाना बनाया गया था। ब्रिटिश-पाकिस्तानी नागिरक उन लड़कियों से शादी करते थे और फिर अपनी सुहागरात का अंतरंग वीडियो शूट कर लेते थे। जिस वीडियो के आधार पर वह जाल में फंसाकर शादी की गई लड़कियों को ब्लैकमेल करते थे। इनमें कुछ पाकिस्तानी युवकों ने पत्नियों को अपने पास रखने से इनकार कर दिया और कईयों ने तो कई बीवियां रखीं। 

इस तरह, आरोपी युवक मुमताज ने 7 लड़कियों, अंजर 5 और मुहम्मद 3 से शादी करने में कामयाब रहे। इस विवाह-घोटाले में मुमताज के  परिवार के दो सदस्य भी शामिल थे। लंबे समय तक यौन उत्पीड़न और दुर्व्यवहार के बाद पीड़ित लड़कियों ने तंग आकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी आपबीती सुनाई।


बता दें कि फिलहाल सभी आरोपी फरार चल रहे हैं। पीड़ितों ने यह भी खुलासा किया कि आरोपी मुमताज अपने भतीजों के साथ ड्रग तस्करी गिरोह का नेतृत्व भी कर रहे हैं। लड़कियों ने बताया कि उन्हें अवैध ड्रग ऑपरेशंस में भी भाग लेने के लिए मजबूर होना पड़ा और माता-पिता से ऐसे मानव तस्करी प्रयासों के बारे में सतर्क रहने को कहा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed