फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   manger of central bank's commits suicide in Bengalore

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर ने पांचवी मंजिल से कूद किया सुसाइड

Wed, 26 Oct 2016 09:49 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 26 Oct 2016 09:49 AM IST
विज्ञापन
manger of central bank's commits suicide in Bengalore

बेंगलुरु में बैंक मैनेजर ने ऑफिस की बिल्डिंग से छलांग लगाकर सुसाइड कर लिया। सुसाइड करने वाले शख्स की पहचान वसंत कुमार के रूप में हुई और वह सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजर थे। डेक्कन क्रोनिकल की खबर के अनुसार वसंत कुमार का ट्रांसफर हाल ही में आंध्र प्रदेश से बेंगलुरू के जी रोड ब्रांच में हुआ था।

विज्ञापन


शुरुआती जांच में सामने आया कि वसंत कुमार सोमवार को करीब सुबह 6.30 बजे ऑफिस की बिल्डिंग पर पहुंचे। उन्होंने गार्ड से गेट खुलवाया और बिल्डिंग के पांचवें माले पर पहुंच गए। इसके बाद करीब 8 बजे गार्ड ने जमीन पर कुछ गिरने की आवाज सुनी। गार्ड ने देखा कि मैनेजर जमीन पर खून से लथपथ तड़प रहे थे।
विज्ञापन


उसने आसपास गुजर रहे लोगों की मदद से किसी तरह मैनेजर को नजदीक के अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबकि मैनेजर के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं किया गया है और न ही सुसाइड की वजह के बारे में पता चल पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed