फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Man suffering from AIDS killed by wife and in-laws

पति को एड्स हुआ तो बीवी और ससुरालवालों ने मार दिया

Fri, 08 Apr 2016 06:01 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 08 Apr 2016 06:01 PM IST
सार

  • साल भर पहले पता चला कि उसे एड्स हो गया है
  • वो पास के एंटी-रेट्रो वायरल थेरेपी सेंटर जाने लगा
  • उस दिन भी वह एआरटी सेंटर से लौटा था
  • बीवी और ससुराल वालों ने उसका गला घोंट दिया

विज्ञापन
Man suffering from AIDS killed by wife and in-laws
- फोटो : demo

विस्तार

यूपी के बरेली में पेशे से ट्रक ड्राइवर शख्स को उसकी ही बीवी और ससुराल वालों ने मौत के घाट उतार दिया। पुलिस नें बीवी, ससुर समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आगे की तफ्तीश चल रही है।

विज्ञापन


टाइ्म्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबित मृतक काफी वक्त से अपनी ससुराल में ही रह रहा था। लेकिन साल भर पहले जब वह बीमार हुआ तो चिकित्सकीय जांच से पता चला है कि वह एचआईवी से संक्रमित है। यानी वह जानलेवा और लाइलाज बीमारी का शिकार बन चुका था।
विज्ञापन


मृतक ने भोजीपुरा तहसील स्थित एआरटी यानी एंटी-रेट्रो वायरल थेरेपी सेंटर जाना शुरू कर दिया। मृतक खमरिया गांव का रहने वाला था। साल 2013 में अट्टा पट्टी की रहने वाली महिला से उसकी शादी हुई थी। करीब डेढ़ साल पहले बीमार रहने के कारण वह अपनी ससुराल में रहने लगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीवी और ससुराल वालों ने उसका गला घोंट दिया

Man suffering from AIDS killed by wife and in-laws
वो पास के एंटी-रेट्रो वायरल थेरेपी सेंटर जाने लगा - फोटो : demo

बुधवार के दिन शख्स संदिग्ध हालातों में मृत मिला। उसकी बीवी और रिश्तेदार उसकी अचानक हुई मौत का संतुष्ट जवाब नहीं दे सके। यही नहीं बीवी और ससुराल वालों ने पुलिस को खबर करने के बजाय मृतक के घरवालों को खबर की और उसके अंतिम संस्कार की तैयारियां करने लगे। लेकिन जब मृतक के घरवाले पहुंचे तो उन्हें लाश पर चोट के कुछ निशान दिखाई पड़े। देर न करते हुए उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बताया गया कि हत्या गला घोंटने से हुई। मृतक की बीवी, ससुर और दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

भोजीपुरा पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर जेपी यादव ने बताया कि मृतक के परिवार वालों के बयान दर्ज किए गए है। पीड़ित परिवार के मुताबिक मृतक की बीवी और उसके ससुर घर में एड्स के मरीज को नहीं झेल सके, शायद यही वजह रही होगी हत्या करने की। इंस्पेक्टर यादव ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ धारा 302 (हत्या) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed