फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   man steal beautifull women pictures from social media and cheated people of several lakhs

सोशल मीडिया से सुंदर महिलाओं की फोटो चुराकर ऐसे ठगता था लाखों रुपये

Sat, 28 Apr 2018 11:08 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 28 Apr 2018 11:08 AM IST
विज्ञापन
man steal beautifull women pictures from social media and cheated people of several lakhs

सोशल मीडिया के जरिए ठगी के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसा ही एक मामला दिल्ली से भी सामने आया है जिसमें एक 33 वर्षीय कॉमर्स ग्रेजुएट व्यक्ति सुंदर महिलाओं के अकाउंट से फोटो चोरी कर अपने अकाउंट पर लगाता था। ऐसा करने से उसके फॉलोअर्स की संख्या 10 लाख के भी पार पहुंच गई। जिसके बाद उसने लोगों को ठगना शुरू कर दिया। वह अपने अकाउंट पर शूज, कपड़े, सनग्लासेज और कैब का प्रमोशन करता था। जिसके लिए वह कंपनियों से पैसे भी लेता था। फेक अकाउंट से धोखाधड़ी का यह काम वो साल 2016 से कर रहा था।

विज्ञापन


डीजीपी चिन्मय बिश्वाल के मुताबिक उन्हें लाजपत नगर की एक महिला से शिकायत मिली कि उसकी फोटो का कोई इंस्टाग्राम पर गलत इस्तेमाल कर रहा है। जिसकी जानकारी उसे उसके दोस्त से मिली है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसने अकाउंट के एडमिन को मैसेज करके जब कहा कि वह उसकी सारी फोटो अपने अकाउंट से हटा ले तो उसने ऐसा करने से मना कर दिया। वह महिला से उसकी अन्य फोटोज की मांग करने लगा और धमकी देने लगा कि अगर उसने ऐसा नहीं किया तो वह उसकी फोटो अश्लील साइट पर डाल देगा। 
विज्ञापन


पुलिस ने अनुसार वह अभी तक लोगों को लाखों रुपये का चूना लगा चुका है। वहीं महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसकी फोटो का इस्तेमाल एक से ज्यादा अकाउंट में कई ब्रैंड का प्रमोशन करने के लिए किया गया है। मामले की जांच के लिए एसीपी केपी सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर राजीव मलिक और एसआई संदीप पंवार की अगुआई में टीम बनाई गई। टीम ने जांच की तो पता चला कि गुरुग्राम सेक्टर 55 में रहने वाला आकाश चौधरी महिलाओं की फोटो चुराकर फर्जी अकाउंट बनाता है। उसकी मीट की भी एक दुकान है। इसके बाद जब पुलिस ने उसके फोन और लैपटॉप की बारीकी से जांच की तो उसने अपना गुनाह मान लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पटना यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट है और 2004 में दिल्ली आया था। यहां आने के बाद उसने अकाउंट बनाने के लिए फोन और सिमकार्ड खरीदे। उसने बताया कि वह सुंदर महिलाओं की फोटो इंस्टाग्राम और फेसबुक से चुराकर फर्जी अकाउंट बनाता था। फिर वह उन अकाउंट्स से पुरुषों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजता था। सुंदर महिला की डीपी देखकर लोग रिक्वेस्ट एक्सेप्ट कर लेते थे। इसके बाद वह उनसे चैटिंग करता था और जब कोई मिलने की बात करने लगता तो वह उसे ई-वॉलेट अकाउंट में पैसे जमा करने को कहता था। फिर वह उन पैसों को दूसरे अकाउंट में ट्रांसफर कर पैसे निकाल लेता था। उसने बताया कि वह रोजाना कम से कम तीन पुरुषों को टारगेट बनाता था। अभी तक वह 10-12 लोगों को चूना लगा चुका है। इसके अलावा वह प्रोडक्ट्स के प्रमोशन के लिए इस वक्त सात कंपनियों से भी जुड़ा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed