फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   man stabbed his son for asking two rupees for kite

बेटा मांग रहा था पतंग के लिए 2 रुपये, बाप ने चाकू से गोदा

Tue, 17 Jan 2017 01:02 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 17 Jan 2017 01:02 PM IST
विज्ञापन
man stabbed his son for asking two rupees for kite

घर में चल रहे बुरे हालातों से एक पिता इस कदर आहत था कि उसने अपने 5 साल के मासूम को चाकू से गोद डाला। हैरान करने वाली बात है कि वो मासूम अपने पिता से सिर्फ दो रुपये मांग रहा था। घटना उत्तर प्रदेश के वाराणसी की है, जहां पेशे से टूरiस्ट पिता विनोद राजबहार(35) ने अपने पहली क्लास में पढ़ने वाले बेटे शिवम को खत्म करने की कोशिश की।

विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक बच्चा अपने पिता ने पतंग खरीरदने के लिए दो रुपये मांग रहा था। लेकिन उसे यह नहीं पता था कि घर के बुरे हालातों की वजह से पापा का मूड ठीक नहीं रहता। नादान बच्चा बार-बार पैसा मांगे जा रहा था और इसी वजह से नाराज विनोद बच्चे को घर की छत पर ले गया और वहां उसे बुरी तरह से पीटने लगा। इसके बाद उसने रोते हुए मासूम पर चाकू से वार करने शुरू कर दिए। 

विज्ञापन

बड़े बेटे ने देखा हैवान पिता की करतूत

man stabbed his son for asking two rupees for kite

बिलखता मासूम अपनी छोटी सी गलती की पिता से माफी मांगता रहा, लेकिन परेशान विनोद सिरफिरा हो चुका था। वो लगातार बच्चे पर वार किए जा रहा था और बेटा रहम की भीख मांग रहा था। तभी वहां पर बड़ा बेटा सत्यम पहुंचा तो वह पिता का हैवान रूप देखकर डर गया। 

सत्यम ने तुरंत मां को इसकी जानकारी चीख सुनने के बाद मां और पड़ोसी मौके पर पहुंचे और सनकी पिता के चंगुल से मासूम को बचाया। पुलिस ने आरोपी विनोद को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ सख्त कदम भी उठाए जा रहे हैं। वहीं शिवम को नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed