{"_id":"5b93cefd867a557f601661cf","slug":"man-shot-father-tries-to-frame-cousin-at-false-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"चचेरे भाई को फंसाने के लिए बेटे ने बाप को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चचेरे भाई को फंसाने के लिए बेटे ने बाप को मारी गोली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 08 Sep 2018 07:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दादरी के बिसाड़ा गांव के एक व्यकित ने अपने चचेरे भाई को गलत केस में फंसाने के लिए अपने पिता को गोली मार दी। पुलिस ने बताया कि 12.30 बजे हमारे पास एक फोन आया, फोन करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम रूप सिंह बताया। रूप ने कहा कि उसके चचेरे भाई कुशल पाल ने उसके पापा को गोली मार दी है। उसने आरोप लगाया कि करीब 12.30 बजे कुशल पाल उसके घर आया। उसने हाथ में बंदूक ले रखी थी जिससे उसने उसके 78 वर्षीय पिता हेम सिंह को गोली मार दी।
विज्ञापन
पुलिस ने कहा कि जब हम जांच करने वहां गए तो पड़ोसियों ने बताया कि हमने किसी गोली की आवाज नहीं सुनी। हमने कुशल पाल को हेम सिंह के घर के आस-पास भी नहीं देखा। जारचा पुलिस स्टेशन मास्टर केके राणा ने बताया कि रूप सिंह ने ही अवैध हथियार से अपने पिती की हत्या की है। राणा ने बताया कि जिस गन से गोली चलाई गई उसे रूप के घर से बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि 2016 में रूप सिंह को अपने चचेरे भाई मास्टर मनोज सिंह के कत्ल के इल्जाम में गिरफ्तार किया गया था। मनोज सिंह रूप का चचेरा भाई और कुशल पाल का सगा भाई था। एसएचओ ने बताया कि कुशल पाल ने मनोज सिंह के कत्ल केस को कमजोर करने और चचेरे भाई को फंसाने के लिए अपने पिता का खून किया।
विज्ञापन