फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Man sexually assaulted more than 15 minors arrested with the help of CCTV in Mumabi

मुंबई: 15 से ज्यादा बच्चियों के साथ रेप और छेड़छाड़ करने वाले को पुलिस ने पकड़ा

Sun, 30 Sep 2018 01:22 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 30 Sep 2018 01:22 PM IST
विज्ञापन
Man sexually assaulted more than 15 minors arrested with the help of CCTV in Mumabi

मुंबई में 15 से ज्यादा नाबालिग लड़कियों के साथ रेप और छेड़छाड़ करने वाले को पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने 500 घंटे तक वीडियो फुटेज देखी। वह बीते 2 सालों में 15 से ज्यादा लड़कियो के रेप और छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दे चुका है। ये वो आंकड़ें हैं जो दर्ज हुए हैं। उसने नवी मुंबई, थाणे, नलासपोरा में वारदातों को अंजाम दिया है। सबसे ज्यादा मामले 2016 के बाद नवी मुंबई में दर्ज हुए हैं। अधिकतर मामलों में पुलिस ने डीएनए सैंपल भी नहीं लिए थे।


loader

मुंबई में 15 से ज्यादा नाबालिग लड़कियों के साथ रेप और छेड़छाड़ करने वाले को पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने 500 घंटे तक वीडियो फुटेज देखी। वह बीते 2 सालों में 15 से ज्यादा लड़कियो के रेप और छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दे चुका है। ये वो आंकड़ें हैं जो दर्ज हुए हैं। उसने नवी मुंबई, थाणे, नलासपोरा में वारदातों को अंजाम दिया है। सबसे ज्यादा मामले 2016 के बाद नवी मुंबई में दर्ज हुए हैं। अधिकतर मामलों में पुलिस ने डीएनए सैंपल भी नहीं लिए थे।

पुलिस के मुताबिक आरोपी का नाम रेहान अब्दुल राशिद (34) है। वह कई और मामलों में भी शामिल हो सकता है। वह चार बहन भाईयों में तीसरे नंबर का है। वह शादी न होने के कारण परेशान था। नवी मुंबई पुलिस ने दावा किया है कि राशिद ही सीरियल रेपिस्ट है। पुलिस बीते एक साल से उसकी तलाश कर रही थी।

आंकड़ों के मुताबिक इस आरोपी के खिलाफ पहला मामला अक्टूबर, 2016 में दर्ज हुआ था। इस मामले में उसने एक 10 साल की बच्ची का रेप किया था। इसके बाद भी रेप के कई मामले सामने आते रहे लेकिन पुलिस आरोपी का पता लगाने में नाकाम रही। लेकिन फिर इसी साल जून में पुलिस ने सीसीटीवी की मदद ली। जिसके बाद उन्हें पता चला कि एक ही व्यक्ति बच्चियों को लगातार शिकार बनाता जा रहा है। वहीं आरोपी के खिलाफ दूसरा मामला साल 2017 में दर्ज हुआ।  

राशिद से 24 घंटे की पूछताछ के बाद पुलिस का कहना है कि उसने अपना गुनाह मान लिया है। पुलिस ने कहा कि हैरानी की बात तो ये है कि आरोपी को खुद नहीं याद कि वह अभी तक कितनी लड़कियों को निशाना बना चुका है।

पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि उसके साथ कुछ होता था जिसके बाद वह रेप करता था। उसने कहा कि वह आर्थिक परेशानी से जूझ रहा था और शादी न होने पर परेशान था। वह 13 साल का था जब उसने अपने पिता को खो दिया।

पकड़ने के लिए पुलिस ने की 100 लोगों से पूछताछ

उसने पूछताछ में कहा कि वह सोच समझकर किसी को निशाना नहीं बनाता था। बल्कि जो भी उसके सामने आता वह उसी को अपना शिकार बनाता। उसने जिन लड़कियों का रेप किया उनकी उम्र 10-15 साल के बीच थी। वह रेलवे स्टेशन के पास रहने वाले लोगों को जानता था। और जब भी मौका मिलता वहां की किसी भी लड़की को अपना शिकार बनाता था।  

पुलिस के अनुसार राशिद बच्चियों से कहता था कि उनके पिता ने उन्हें लाने के लिए उसे भेजा है। फिर वह लड़कियों को सुनसान जगहों पर ले जाता और उनका रेप करता था। वह कई बार वीडियो बनाने की धमकी भी देता था। उसके खिलाफ 15 मामले दर्ज हैं। जिनमें से 7 रेप के हैं और 8 छेड़छाड़ के। वह शारीरिक रूप से कमजोर है इसी कारण वह बच्चियों को ही निशाना बनाता था।

पुलिस ने उसका फोन और लैपटॉप बरामद कर लिया है। वह साल 2008 से 2015 तक सऊदी अरब में सेल्समैन का काम करता था। इसके बाद वह मुंबई आ गया। पुलिस का कहना है कि सबसे पहले खारगर के एक गांव में अपने पड़ोस में रहने वाली लड़की के साथ उसने रेप किया। शिकायत करने पर वह 3 महीने तक जेल में भी रहा। लेकिन इसके बाद दोबारा रेप करने लगा।

नवी मुंबई पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए 500 घंटे कर सीसीटीवी फुटेज देखी। 2,600 कॉल रिकॉर्ड खंगाली और करीब 100 लोगों से पूछताछ की। उसे उसके चलने के ढंग से पकड़ा गया। उसे पकड़ने के लिए 36 पुलिसकर्मियों का एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया गया। वह मीरा रोड के आसापास ज्यादा घूमता था। इस बारे में भी सीसीटीवी फुटेज से ही पता चला। महज आठ दिनों में वह तीन वारदातों को अंजाम दे चुका था। यह तीन वारदात 13, 20 और 22 सितंबर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed