फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   man raped a neurotic minor girl in the fieid in Badaun

विक्षिप्त नाबालिग को युवक ने खेत में बनाया हवस का शिकार, फिर किया ये दर्दनाक काम

Wed, 23 Aug 2017 01:00 AM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
amarujala.com, Presented by: शारुख खान Updated Wed, 23 Aug 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
man raped a neurotic minor girl in the fieid in Badaun
फाइल
बदायूं के दातागंज में एक युवक ने मानसिक रूप से परेशान नाबालिग को हवस का शिकार बनाया। नाबालिग के चीखने पर गांव वाले मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग गया। पीड़ित के परिवारीजनों ने दातागंज थाने में तहरीर दी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। आरोप है कि एसओ रेप के बजाय छेड़छाड़ की तहरीर देने को कह रहे हैं। 
विज्ञापन


सोमवार को पीड़ित पक्ष के लोग एसएसपी से मिले और इंसाफ की गुहार लगाई। दातागंज थाना क्षेत्र की रहने वाली 14 वर्षीय मानसिक मंदित किशोरी शनिवार शाम खेत में बकरी चराने गई थी। आरोप था कि यहां गांव का रहने वाला युवक पहुंचा और किशोरी के मुंह पर कपड़ा बांधकर उसके साथ बाजरे के खेत में रेप किया। 
विज्ञापन


चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर खेत में काम कर रहें गांव वाले पहुंचे इस बीच आरोपी फरार हो गया। पीड़ित परिवार ने बताया कि घटना स्थल पर यूपी-100 पहुंची थी। उसके बाद भी दातागंज एसओ रेप के मामले को छेड़छाड़ में दर्ज कराने की बात कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन बाद भी किशोरी का मेडिकल नहीं कराया गया। कप्तान के यहां से उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed