फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Man murdered shop owner and post selfie with dead body in social media

हत्या कर लाश के साथ ली सेल्फी, फिर सोशल मीडिया पर कर दिया पोस्ट

Sat, 13 Jan 2018 01:11 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 13 Jan 2018 01:11 PM IST
विज्ञापन
Man murdered shop owner and post selfie with dead body in social media
दिल दहला देने वाली ये घटना छत्तीसगढ़ से आई है। जहां आरोपी शख्स ने चोरी के बाद पकड़ाए जाने के डर में एक व्यक्ति के साथ इतनी घिनौनी हरकत की। मई 2016 की इस घटना में हाल ही में आरोपी शख्स को उम्र कैद की सजा सुनाई गई है। इस जघन्य अपराध का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनसे शव के साथ सेल्फी भी सोशल मीडिया में शेयर कर दी थी। 
विज्ञापन


मामला रायगढ़ का है, जहां आरोपी जीवन यादव (21) ने 21 मई की रात यादव ने मृतक नीलेश जायसवाल की किराने की दुकान तोड़ चोरी करने की कोशिश की। इस दौरान दुकान के मालिक को कुछ आवाज आने पर शक हुआ तो उन्होंने देखा कि यादव दुकान में है। जहां पकड़े जाने के डर से यादव ने कुल्हाड़ी से जायसवाल की हत्या कर दी। हत्यारा यहीं नहीं रुका उसने शव की साथ सेल्फी भी ली और इसे अपने दोस्तों के बीच शेयर किया। 
विज्ञापन


सेल्फी वायरल होने के बाद पुलिस ने हत्यारे जीवन यादव को गिरफ्तार कर लिया। तब पुलिस ने बताया कि हत्या को अंजाम देने के बाद यादव ने दुकान मालिक के ही घर में छिपे रहना का फैसला लिया। हालांकि बाद में उसने अपना अपराध कबूल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed