फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   man kills unborn foetus based on calender in mumbai

पति ने कैलेंडर से पता लगवाया होगी लड़की, करवाई भ्रूण हत्या

Mon, 05 Sep 2016 03:31 PM IST
टीम डिजीटल/अमर उजाला/दिल्ली
टीम डिजीटल/अमर उजाला/दिल्ली Updated Mon, 05 Sep 2016 03:31 PM IST
विज्ञापन
man kills unborn foetus based on calender in mumbai
मुंबई - फोटो : mid-day

अंधविश्वास के आधार पर भ्रूण हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मुंबई में शख्स शयाद अली (25) ने अपनी पत्नी महजबीन खान को बेटी होने के डर की वजह से यह कदम उठाया है। उसने अपनी पत्नी को में भ्रूण गिराने की दवाई खिला दी है। हैरान करने वाली बात है कि यह सब उसने चाइनीज कैलेंडर के अनुमान के आधार पर किया है।

विज्ञापन


मिड-डे के अनुसार आरोपी पति ने अपनी पत्नी को तलाक को नोटिस भी भेज दिया है। हालांकि उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। डेन्नोर पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर पीएस शिंदे का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

चाईनीज कैलेंडर से लगाया पूरा अनुमान

man kills unborn foetus based on calender in mumbai

जून में पीड़िता दो महीने की गर्भवती थी। उसने बताया, ' मैं बहुत खुश थी कि मैं अपने पहले बच्चे को जन्म दूंगी। मुझे बहुत गहरा दुख पहुंचा, जब मेरे पति ने मुझे कहा कि इस बच्चे को गिरा दे, क्योंकि होने वाला बच्चा एक लड़की है।'
पीड़िता ने बताया कि अली को उसकी मां ने चाईनीज कैलेंडर से अनुमान लगाने को कहा।

डिलीवरी की डेट को कैलेंडर से अनुमानित करने के बाद अली ने पाया कि उसे लड़की होगी और इसके बाद उसने और उसके परिजनों ने बच्चे को गिराने का दबाव बनाना शुरू कर दिया।

आरोपी पति ने ऐसे खिलाई पत्नी को दवा

man kills unborn foetus based on calender in mumbai
भ्रूण हत्या को नहीं मानी पीड़िता को पति और ससुराल वालों ने धमकी देना शुरू कर दी। इस बीच आरोपी पति ने दूध में पाउडर मिलाना शुरू कर दिया और कहा कि यह शरीर के लिए फायदेमंद है। महिला ने बताया कि जब भी वह दूध को पीती थी, थोड़ी देर में उसके पेट में दर्द होने लगता था। 23 जून को महिला की हालत बिगड़ गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसके भ्रूण की हत्या का सच सामने आया।

खबरों के अनुसार ससुराल में महिला को पैसों के लिए भी प्रताड़ित किया जाता था। उसने बताया कि मैं बीकॉम पास स्टूडेंट थी और अपने पति से ज्यादा कमाती थी। शादी के बाद पैसों के लिए उसे परेशान शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed