फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   man jumps on an old woman from 30 feet in chennai 

सुसाइड करने के लिए बिल्डिंग से लगाई छलांग, खुद बचा लेकिन महिला की ले ली जान

Tue, 30 Aug 2016 12:49 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 30 Aug 2016 12:49 PM IST
विज्ञापन
man jumps on an old woman from 30 feet in chennai 
One year after his death excise official transferred - फोटो : demo

चेन्नई में एक शख्स ने नशे की हालत में सुसाइड करने की कोशिश की, लेकिन इसकी कीमत बुजुर्ग महिला को अपनी जान गंवा कर चुकानी पड़ी है। दरअसल शख्स सेल्वामुरूगन 30 फुट ऊंचाई से तो कूदा, लेकिन वह नीचे ग्राउंड में लेटी बुजुर्ग महिला शारदा पर जा गिरा।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार सेल्वामुरूगन का झगड़ा उसकी पत्नी और पत्नी के भाई से काफी समय से चल रहा था। हालांकि झगड़े की वजह पुलिस ने नहीं बताई है, लेकिन उस दिन सेल्वामुरूगन ने छत से कूदने की धमकी दी। पत्नी और भाई ने धमकी पर गौर नहीं किया और उसे यह कदम उठाने से नहीं रोका।
विज्ञापन


पत्नी के इस व्यवहार से बौखलाए पति ने सुसाइड का कदम उठा लिया। उसके इस कदम में बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है, जबिक उसे गंभीर चौंटे आई है।

बुजुर्ग महिला अपने कोट को सूखाने के लिए लेटी थी ग्राउंड में

man jumps on an old woman from 30 feet in chennai 
मौत - फोटो : file

खबरों के अनुसार मृत महिला शारदा अपने घर के बाहर कोट को सुखा कर ग्राउंड पर ही लेट गई। हालांकि और लोग भी ग्रांउड में लेते थे लेकिन सेल्वामुरुगन महिला पर ही आकर गिरा। पुलिस का कहना है कि सेल्वामुरुगन छत पर सुसाइड करने के लिए ही चढ़ा था, लेकिन उसने यह नहीं देखा की ग्राउंड में लोग लेटे हुए है।

पुलिस का कहना है कि सेल्वामुरूगन के सर पर गंभीर चौटें आई हैं और उसे नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही जिस वक्त उसने यह कदम उठाया था, वह नशे में था। बताया जा रहा है गंभीर चौटें आने की वजह से दोनों को दूसरे अस्पताल में भेज दिया गया है। जहां पर महिला को मृत घोषित किया गया जबकि सेल्वामुरूगन का इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि सेल्वामुरुगन की हालत गंभीर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed