फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   man cut daughter's lover body into 25 pieces and shed into river

बेटी के प्रेमी के 25 से अधिक टुकड़े कर नदी में बहाए, एक महीने बाद ऐसे हुआ खुलासा

Sun, 20 May 2018 09:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया Updated Sun, 20 May 2018 09:29 AM IST
विज्ञापन
man cut daughter's lover body into 25 pieces and shed into river

लार थाना क्षेत्र के चुरिया गांव के देवार में मिला सिर का कंकाल बिहार के सिवान जिले के गुठनी निवासी धीरज राजभर का था। एसपी ने सवा माह पहले हुई धीरज की हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि किशोरी के प्रेम-प्रसंग से नाराज पिता ने दो अन्य लोगों के साथ खेत में हत्या कर धीरज को 25 टुकड़ों में काट दिया था। टुकड़ों को बोरे में भरकर रात में घाघरा नदी में फेंक दिया। गलती से सिर और कपड़ा खेत में छूट गया था। जिसके बाद उसे वहीं मिट्टी में दबा दिया था।  

विज्ञापन


एक हफ्ते बाद खेत की जुताई के दौरान कंकाल हो गया सिर और कपड़े बरामद हुए। जिसके आधार पर जांच करते हुए पुलिस मुख्य आरोपी तक पहुंची। किशोरी के पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं हत्या में शामिल अन्य दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

       
पुलिस लाइंस में एसपी रोहन पी कनय ने बताया कि 17 अप्रैल को चुरिया गांव के देवार में एक खेत से सिर का कंकाल बरामद किया गया था। खेत मालिक की सूचना पर पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लिया था। 17 मई को बिहार के सिवान जिले के गुठनी क्षेत्र के भीम राजभर पत्नी के साथ एसपी से मिला। बताया कि उसके बेटे धीरज राजभर (17) की हत्या कर दी गई है।  भीम राजभर और उसकी पत्नी ने बेटे के कपड़े की पहचान की। उसने पुलिस को कुछ सुराग भी दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी को पकड़ा। कड़ाई से पूछताछ में आरोपी ने बताया कि धीरज का उसकी बेटी से अवैध संबंध था। वह मना करने पर भी नहीं मानता था। एक अन्य ग्रामीण की बेटी से भी धीरज का संबंध हो गया था। 11 अप्रैल को उसने दूसरे ग्रामीण और उसके बेटे के साथ मिलकर रात में खेत में धीरज की गला दबाकर हत्या कर दी थी। 


इसके बाद रात में ही शव के 25 से अधिक टुकड़े किए गए। फिर उन टुकड़ों को बोरे में भरकर चुरिया गांव के देवार में घाघरा नदी में फेंक दिया। सिर और कपड़ा गलती से खेत में छूट गया था। जिसे लौटकर मिट्टी में दबा दिया गया। एसपी ने कहा कि यह केस पुलिस के लिए चुनौती था। सिर के कंकाल से घटना का पर्दाफाश करना बड़ी बात थी। उन्होंने पुलिस टीम को 10 हजार रुपये ईनाम देने की घोषणा की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed