{"_id":"5a7939234f1c1b2d068b4e5f","slug":"man-arrested-for-purchasing-turtles-for-father-in-law","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुर को खिलाने के लिए ले जा रहा था देसी कछुआ, हुआ गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुर को खिलाने के लिए ले जा रहा था देसी कछुआ, हुआ गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 06 Feb 2018 12:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस ने चाणक्यपुरी से एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जो खाने के लिए कछुओं को अपनी गाड़ी में छुपा कर ले जा रहा था। अमन नाम के इस शख्स ने 3 हजार रुपये में ये कछुए खरीदे थे।
विज्ञापन
पूछताछ के दौरान अमन ने बताया कि उसने अपने ससुर के लिए कछुए खरीदे थे। उसके ससुर टीवी के मरीज हैं और वह उनके खाने के लिए कछुए ले जा रहा था। अमन ने बताया कि जब उसे पता लगा कि टीबी का उपचार कछुए से किया जा सकता है तो उसने कछुए खरीदने का निश्चय किया।
विज्ञापन
सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि अमन अंबेडकरनगर का रहने वाला है और वह अपनी कार में कछुए छुपा कर ले जा रहा था। चेकिंग के दौरान दिल्ली पुलिस ने जब उसे रुकने का इशारा किया तो वह कार छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
जब कार की तलाशी ली गयी तो उसमें 5 कछुए पाये गये। उन पर वाइल्डलाइफ प्रोटेक्शन एक्ट 1972 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि अमन ने कछुए कहां से खरीदे। अधिकारी ने बताया कि कछुओं का इस तरह से इस्तेमाल निषेध है क्योंकि कछुआ अनुसूचित प्रजाति है।