फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   maid gangraped and blackmailed for two and half years in begusarai

बिहार: महिला का गैंगरेप करके MMS बनाया, ऐसे फायदा उठाया

Wed, 01 Feb 2017 01:27 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 01 Feb 2017 01:27 PM IST
विज्ञापन
maid gangraped and blackmailed for two and half years in begusarai
रेप - फोटो : DEMO Pics

बिहार के बेगुसराय में एक मेड के साथ गैंगरेप की वारदात सामने आई है, जहां कुछ सिरफिरों ने हैवानियत की हदों को पार कर दिया। बताया जा रहा है कि 27 साल की शादीशुदा पीड़िता घरों में बतौर मेड काम किया करती है। लेकिन एक घर में मालिक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर पीड़िता का गैंगरेप किया। 

विज्ञापन


मीडिया खबरों के मुताबिक आरोपी ने पीड़िता को पहले नशीली दवाई दी और फिर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। यही नहीं हैवान बन चुके सभी आरोपियों ने गैंगरेप के दौरान पीड़िता का अश्लील वीडियो बनाया और इसके आधार पर वे उसे मुंह बंद रखने की धमकी दिया करते थे।

विज्ञापन

जिसका जब मन होता करता था रेप

maid gangraped and blackmailed for two and half years in begusarai

असली वीडियो का इस्तेमाल करके आरोपियों ने महिला को सिर्फ धमकी ही नहीं बल्कि लगातार उसके अपनी हवस का शिकार बनाते थे। इसकी मदद से जब जिसका मन होता था वो पीड़िता का फायदा उठाता था। यह सब करीब 2.5 साल तक चलता रहा।

दुनिया की नजरों में शर्मसार होने से बचने के लिए पीड़िता ने इस काले सच को अपने अंदर ही दबाए रखा। लेकिन, दुष्कर्म जब हद पार करने लगा तो उसने पूरी आपबीती पुलिस को फोन करके बताई।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने महिला का बयान दर्ज कर लिया है। घिनौनी हरकत को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि वो झारखंड के रांची का रहने वाला है। पुलिस ने कहा कि लगाए गए आरोप काफी गंभीर है, इसलिए मामले की कड़ी जांच की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed