फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   maharashtra government restore services of a cop alleged of 113 encounters

113 गैंगस्टर्स का एनकाउंटर करने वाले पुलिसवाले को सबसे बड़ा तोहफा

Fri, 18 Aug 2017 04:42 PM IST
amarujala.com, Presented By: विकास जांगड़ा
amarujala.com, Presented By: विकास जांगड़ा Updated Fri, 18 Aug 2017 04:42 PM IST
विज्ञापन
maharashtra government restore services of a cop alleged of 113 encounters
प्रदीप शर्मा - फोटो : HT
मुंबई पुलिस के मशहूर एनकाउंटर स्पेशलिस्ट पुलिस अधिकारी प्रदीप शर्मा को महाराष्ट्र सरकार ने सबसे बड़ा तोहफा दिया है। उसे 9 साल बाद सेवा में बहाल कर दिया है। शर्मा ने मुंबई पुलिस की सेवा के दौरान अंडरवर्ल्ड से जुड़े 113 गैंगस्टर्स का खात्मा किया था। शर्मा पर आरोप लगा था कि वह अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के इशारे पर काम करते थे।
विज्ञापन


प्रदीप शर्मा को भाजपा सांसद व मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त सत्यपाल सिंह का करीबी माना जाता है। शर्मा की पोस्टिंग महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कार्यालय में की गई थी। शर्मा को अगस्त 2008 में पुलिस सर्विस से निलंबित कर दिया गया था। निलंबन के बाद उन्हें कई तरह की विभागीय जांच और कार्रवाई का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


शर्मा ने सौ से अधिक गुंडों का एनकाउंटर किया जिसमें लश्कर-ए-ताइबा के आतंकी सहित अंतरराष्ट्रीय गिरोह से जुड़े लोगों का समावेश है। शर्मा का नाम साल 2006 में लखन भैया फेक एनकाउंटर केस में उछला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में मुंबई पुलिस के 13 अधिकारी व कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया था। शर्मा को भी साल 2010 में इसी केस में गिरफ्तार किया गया, लेकिन मुंबई कोर्ट ने उन्हें जुलाई 2013 में सभी आरोपों से बरी कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed