फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Lover couple were murder due to love affair

प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी युगल की हत्या, प्रेमी की लाश पेड़ पर तो प्रेमिका का शव खेत से बरामद

Mon, 20 Aug 2018 05:13 PM IST
भाषा, बरेली
भाषा, बरेली Updated Mon, 20 Aug 2018 05:13 PM IST
विज्ञापन
Lover couple were murder due to love affair

जिले के क्योंलड़िया थाना क्षेत्र में प्रेमी युगल की कथित हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक का शव पेड़ से लटका मिला, जबकि उसकी प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या किये जाने का शक है। उसकी लाश हत्यारे खेत में ही छोड़कर फरार हो गए। पुलिस अधिकारी फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन


क्योलडिय़ा के पेनहा गांव का सुनील कुमार (24) गांव की ही माधुरी (22) से प्रेम करता था। दोनों अलग-अलग जाति के थे। ऐसे में दोनों के परिवार वाले उनकी शादी से इनकार कर रहे थे। इस बीच माधुरी के घरवालों ने ढाई महीने पहले उसकी शादी जबरन शाहजहांपुर के अनिल से करा दी थी। आठ दिन पहले माधुरी अपने मायके आई और रविवार की शाम अचानक गायब हो गई। उसके परिजनों ने छानबीन की तो पता चला कि सुनील भी घर से लापता है। घरवाले उनकी तलाश में जुटे थे।
विज्ञापन


आज सुबह गांव के ही खेत पर लगे पीपल के पेड़ पर फंदे से सुनील का शव लटका मिला। इससे कुछ दूरी पर पुलिस को माधुरी का शव भी पड़ा मिला। पुलिस सुनील के चाचा को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मौके पर पहुंची फील्ड यूनिट को भी कई ऐसे सुराग मिले हैं, जो ऑनर किलिंग की ओर इशारा कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक देहात डॉ. सतीश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed