{"_id":"5933d1b54f1c1be327bdc2b8","slug":"looted-gold-worth-2-5-million-from-jwellers-on-bareilly-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली हाईवे पर सराफा कारोबारी से ढाई करोड़ का सोना लूटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बरेली हाईवे पर सराफा कारोबारी से ढाई करोड़ का सोना लूटा
amarujala.com- Submitted by: अभिषेक तिवारी
Updated Sun, 04 Jun 2017 02:54 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोने के थोक व्यापारी को कार समेत हथियार बंद बदमाशों ने बंधक बनाकर लूट लिया। सराफ के अनुसार करीब आठ किलो से अधिक सोना लूटा गया है जिसकी कीमत ढाई करोड़ आंकी जा रही है। सरेशाम लूट होने के बाद एसएसपी जोगेंद्र कुमार, एसपी देहात ख्याति गर्ग सहित दो थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन
एसएसपी ने खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच और सर्विलांस टीम को लगा दिया। आलमगिरी गंज में हर्ष बुलियन के मालिक अविनाश अग्रवाल कर्मचारी रामचंद्र और चालक के साथ इंडिका कार से लखनऊ से बरेली लौट रहे थे। करीब चार बजे वह हाईवे पर फरीदपुर से आगे बढ़े थे कि हथियार बंद चार बदमाशों ने उनकी कार रोककर बंधक बना लिया। लूटपाट का विरोध करने पर सराफा के साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि बदमाशों के पास सोना होने की सटीक जानकारी थी। वह कार सहित सभी को बंधक बनाकर टिसुआ के पास ले गये। वहां सभी को बांधकर झाड़ियों में फेंक दिया गया। सोने से भरा बैग लेकर बदमाश फरार हो गए। एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने बताया कि सराफा के साथ लूटपाट की वारदात सामने आई है। घटनास्थल का मुआयना करने के बाद पुलिस की तीन टीमों के साथ क्राइम ब्रांच और सर्विलांस को लगा दिया गया है।
विज्ञापन