फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   know about double connection of Sapna Chaudhary and Harshita Dahiya

जानिए, सपना चौधरी और हर्षिता दहिया का क्या है डबल कनेक्शन?

Wed, 18 Oct 2017 10:30 AM IST
amarujala.com- presented by: देव कश्यप
amarujala.com- presented by: देव कश्यप Updated Wed, 18 Oct 2017 10:30 AM IST
विज्ञापन
know about double connection of Sapna Chaudhary and Harshita Dahiya

रागिनी डांसर और गायक हर्षिता दहिया और सपना चौधरी का डबल कनेक्शन सामने आया है। हम आपको बता रहे हैं क्या थी दोनों में समानता। 

विज्ञापन


सपना चौधरी की तरह हर्षिता भी पॉपुलर हरियाणवी सिंगर और डांसर  थी। दोनों की रागिनी पर विवाद हुआ। सपना ने एक प्रोग्राम में राग‌िनी गाई थी जिसे विवादित कहते हुए उनपर आरोप जड़े गए थे, इसके बाद सोशल मीडिया पर लोग उन्हें गालियां देने लगे थे। सपना को ये सब इतना बुरा लगा कि उन्होंने चूहे मारने की दवा खा ली थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- डांसर हर्षिता के कत्ल का असली सच कहीं ये तो नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


सपना को समय रहते बचा लिया गया था, लेकिन वो लंबे समय तक डिप्रेशन में रही थीं। सपना ने सुसाइड से पहले 6 पन्नों का नोट लिखा था और अपनी मौत का जिम्मेदार सतपाल तंवर को बताया था।

पॉपुलर सिंगर और डांसर हर्षिता पिछले लगभग डेढ़ साल से स्टेज शो पर डांस और सिंगिंग करके फेमस हुई थी। हर्षिता सपना चौधरी को टक्कर देती थी। थोड़े समय में ही डांस और सिंगिंग में मशहूर हुई हर्षिता की हत्या के पीछे विवादित रागिनी अपलोड करने का कनेक्शन सामने आ रहा है। 

know about double connection of Sapna Chaudhary and Harshita Dahiya

हर्षिता ने विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया था, जिसके बाद उन्हें धमकी मिली थी। हर्षिता ने मौत से कुछ घंटे पहले अपने फेसबुक अकाउंट पर लाइव होकर धमकी मिलने की बात कही थी। उसने यह भी कहा था कि वह इन धमकियों से नहीं डरती। इसके कुछ घंटे बाद ही उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। 

गौरतलब है कि हरियाणवी गायिका एवं डांसर हर्षिता दहिया की चमराड़ा व काकोदा के बीच गोली मारकर हत्या कर दी। उसे छह गोलियां मारी गईं। हर्षिता चमराड़ा गांव में कार्यक्रम में प्रस्तुति देकर अपने साथियों के साथ कार से वापस जा रही थी।

ये भी पढ़ें- सपना चौधरी के लाखों चाहने वालों के लिए बुरी खबर, लगे गंभीर आरोप
 
पुलिस के अनुसार हरियाणवी स्टेज डांसर व गायिका हर्षिता दहिया मंगलवार को इसराना में एक कार्यक्रम में प्रस्तुति देकर गायिका निशा निवासी बल्लभगढ़ व संजीव गुमड़ निवासी सोनीपत व ड्राइवर के साथ अपनी कार में जा रही थी।

पीछे से फोर्ड फीगो कार में सवार होकर आए दो बदमाशों ने गाड़ी को रुकवा लिया और बाकी तीनों को धमकी देकर बाहर निकाला। वे तीनों गाड़ी से उतरकर खेतों में भाग निकले। बदमाशों ने हर्षिता दहिया को संभलने का मौका नहीं दिया और उसकी गाड़ी में ही छह गोली मारकर हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed