फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   judicial coustody extended of three accused in Sheena bora case

शीना बोरा हत्याकांड: बॉम्बे हाइकोर्ट ने तीनों आरोपियों की न्यायिक हिरासत बढ़ाई

Tue, 15 Nov 2016 06:14 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 15 Nov 2016 06:14 PM IST
विज्ञापन
judicial coustody extended of three accused in Sheena bora case
sheena bora

बहुचर्चित शीना बोरा हत्याकांड की सुनवाई करते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट ने तीनों प्रमुख आरोपियों की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोर्ट ने हत्या के आरोप में घिरी इंद्राणी मुखर्जी, पीटर मुखर्जी और संजीव खन्ना की हिरासत 29 नवंबर तक बढ़ाई है।

विज्ञापन


विज्ञापन



इससे पहले भी संजीव खन्ना ने जमानत की अपील दायर की थी, लेकिन सीबीआई की विशेष अदालत ने उनकी जमानत अर्जी खारिज कर दी। अपनी अर्जी में संजीव खन्ना ने यह दलील दी थी कि जिस दौरान शीना का कत्ल हुआ था वह वहां मौजूद नहीं थे। लेकिन सीबीआई ने फटकार लगाते हुए कहा था कि उन्हें पूरे हत्याकांड की जानकारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि इंद्राणी के पहले पति से हुई बेटी शीना की हत्या, इंद्राणी, उसके ड्राइवर श्यामवर राय और संजीव खन्ना ने ही अप्रैल 2012 में गला घोंटकर की थी। इसके अलावा अदालत ने सभी के सामने इंद्राणी को भी समय पर दवा न लेने के लिए फटकार लगाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed