फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   ipl former player harmeet singh arrested for rash driving

IPL क्रिकेटर ने रेलवे प्लेटफॉर्म पर दौड़ाई बेकाबू कार, पहुंचा सलाखों के पीछे

Mon, 20 Feb 2017 05:53 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 20 Feb 2017 05:53 PM IST
विज्ञापन
ipl former player harmeet singh arrested for rash driving
- फोटो : Indian Express

क्रिकेट टूर्नामेंट इंडियन प्रीमियर लीग के पूर्व खिलाड़ी को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया गया। खिलाड़ी का नाम हरमीत सिंह है और उन्हें लापराही से गाड़ी चलाने के आरोप में धर दबोचा गया था। हालांकि उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया है। घटना मुंबई के अंधेरी रेलवे स्टेशन पर हुई है, जहां सुबह करीब 7.15 बजे खिलाड़ी हरमीत सिंह की बेकाबू कार रेलवे प्लेटफॉर्म पर पहुंच गई।

विज्ञापन


हालांकि, इससे किसी को चोट नहीं आई, लेकिन पुलिस के मुताबिक हरमीत की लापरवाही से एक बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के दौरान लोग रोज की तरह स्टेशन पर आ-जा रहे थे और हरमीत की कार आने की वजह से वहां अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे।

विज्ञापन

2013 में खेल चुके हैं आईपीएल

ipl former player harmeet singh arrested for rash driving

इसके बाद गिरफ्त में आने के बाद जब पुलिस ने हरमीत से पूछताछ की तो वे काफी घबराए हुए थे। पुलिस ने बताया कि हरमीत से यह सब गलती से हुआ है। बता दें कि पंजाब के रहने वाले हरमीत फिलहाल मुंबई के मलाड़ में रह रहे हैं। हरमीत मुंबई के लिए रणजी में खेलते हैं और वे अंडर 19 प्लेयर भी हैं। 

साल 2013 में हरमीत आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स टीम की तरफ से खेल चुके हैं। इतना ही नहीं हरमीत 2012 में हुए अंडर 19 वर्ल्ड कप का हिस्सा भी रहे थे। 2013 में ही हरमीत आईपीएल में फिक्सिंग के चलते सुर्खियों में आए थे। हालांकि बाद में उनके ऊपर लगे सभी आरोप हटा लिए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed