भारतीय इंजीनियर का अमेरिका में कत्ल, साथी ने चाकुओं से गोदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के ऑस्टिन शहर में 24 वर्षीय भारतीय इंजीनियर की उसकी फ्लैट ही चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। मृत इंजीनियर की पहचान गुंडम संकीर्त के रूप में हुई है जो हैदराबाद का रहने वाला था।
संकीर्त की हत्या का करने वाले की भी पहचान हो गई है। संकीर्त का हत्यारा कोई बाहरी नहीं बल्कि एक ही फ्लैट में उसके साथ रहने वाला कुर्रेमुला साईं संदीप गौड था। संदीप भी हैदराबाद का ही रहने वाला था। ऑस्टिन पुलिस ने संदीप को हिरासत में ले लिया है।
टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, संकीर्त के पिता जी विजय कुमार ने कहा कि उन्हें घटना के बारे में अमेरिका में रह रहे कुछ करीबी रिश्तेदारों के जरिए पता चला है। रिश्तेदारों ने बताया कि संकीर्त की हत्या उसके साथ रहने वाले संदीप ने की है। पुलिस अभी संदीप से पूछताछ कर रही है।
संकीर्त के दुबले शरीर को लेकर चिढ़ाता था संदीप
संकीर्त के पिता ने मीडिया को बताया कि उन्हें पता नहीं है कि वास्तव में क्या हुआ है। लेकिन रिश्तेदारों ने कहा है कि वह अभी अस्पताल जा रहे हैं जहां पर संकीर्त को भर्ती किया गया था।
उन्होंने कहा कि उनके बेटे को हाल में ही एच1बी वीजा मिला था। संदीप 10 दिन पहले ही संकीर्त के फ्लैट में रहने आया था। वह संकीर्त को उसके दुबले शरीर को लेकर चिढ़ाया करता था।
पुलिस ने बताया है कि संदीप ने मंगलवार की सुबह किचन के चाकू से संकीर्त पर हमला बोल दिया और उसे मौत के घाट उतार दिया।