तीन तलाक बोलने के लिए पति ने किया व्हॉट्सएप का कुछ ऐसे इस्तेमाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में तीन तलाक को लेकर छिड़ी बहस के बीच इससे जुड़ा एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। हैदराबाद की एक महिला को उसके पति ने तलाक दे दिया और इसके लिए उसने व्हॉट्सएप का इस्तेमाल किया है।
दरअसल, पति ने अपनी व्हॉट्सएप प्रोफाइल एक फोटो लगा रखी थी, उसमें तीन बार अंग्रेजी में तलाक लिखा हुआ था। खबरों के मुताबिक उसने ये प्रोफाइल फोटो पूर्व पत्नी को भेजी और तलाक ले लिया। पीड़िता के परिवार की ओर से पति मोहम्मद अब्दुल अकील के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है।
डेक्कन क्रोनिकल की खबर के मुताबिक महिला के माता-पिता ने इस तरह व्हॉट्सएप पर तलाक लेने को गलत बताते हुए नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि अगर किसी शख्स को तलाक देना ही है तो वो सामने आकर बोले, इस तरह से तलाक नहीं होता।
झूठे सपने दिखाए और फिर अमेरिका में बनाया नौकरानी
माता-पिता ने कहा कि अमेरिका में रहने वाले अब्दुल के भाई ने भी अपनी पत्नी के साथ ऐसा ही किया है। पीड़िता ने बताया कि अब्दुल बड़े-बड़े वादे करके उसे अपने साथ अमेरिका ले गया। वहां उसके और उसकी जेठानी के साथ नौकरानियों वाला सलूक किया जाता था।
पीड़िता ने आगे कहा कि पति के व्हॉट्सएप पर तलाक लेने के बाद जब वह ससुराल वालों के पास गई तो उन्होंने उसे यह कहकर वापस मायके भेज दिया कि उसका अब यहां रहने का कोई मतलब नहीं है। अब्दुल के माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 307 (हत्या की कोशिश) और 354 (दुष्कर्म की कोशिश) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।