फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   husband kills his wife for using facebook 

पत्नी ने फेसबुक पर डालीं ऐसी पोस्ट, गुस्साए पति ने उठाया खौफनाक कदम

Fri, 20 Jan 2017 04:04 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 20 Jan 2017 04:04 PM IST
विज्ञापन
husband kills his wife for using facebook 

पुणे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक को यूज करना एक महिला को इस कदर भारी पड़ा कि उसके पत‌ि ने खौफनाक कदम उठा लिया। दरअसल, महिला का कत्ल किया गया है और उसे मारने वाले पति ने खुद को भी खत्म कर डाला। 

विज्ञापन


मीडिया खबरों के मुताबिक पुणे के हडपसर की रहने वाली महिला सोनाली (28) और उसके पति राकेश गांगुर्दे (31) में फेसबुक पर अपनी निजी परेशानियों डालने को लेकर झगड़े हुआ करते थे।
विज्ञापन


लेकिन परेशानियों को लोगों से साझा करने का दौर एक दिन खूनी मंजर के साथ खत्म हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, साथ ही घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी के भाई घर की हालत देख रह गया दंग

husband kills his wife for using facebook 
murder

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक पति राकेश पेश से सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। दोनों की मौत का खुलासा तब हुआ जब सोनाली का भाई उनके घर पहुंचा। सोनाली भाई हर्षल पवार को फोन नहीं उठा रही थी और उसकी चिंता बढ़ने लगी। लेकिन जब वो बहन के घर पहुंचा तो उसकी आंखें फटी की फटी रह गई। उसने तुरंत पुलिस को इस बारे में जानकारी दी। 

मौके पर मिले सुसाइड नोट के मुताबिक दोनों में फेसबुक पर परेशानियां डालने की वजह से लड़ाई हुआ करती थी। पुलिस ने बताया कि दोनों ने करीब तीन पहले शादी की थी और थोड़े समय बाद ही दोनों के रिश्ते में इस वजह से खटास आ गई, जिसका खात्मा कुछ ऐसा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed