फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   husband killed wife who demanding for toilet in home in up

यूपी: पत्नी घर में टॉयलेट को लेकर करती थी मांग, पति ने दी खौफनाक सजा

Sat, 15 Apr 2017 01:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Sat, 15 Apr 2017 01:36 PM IST
विज्ञापन
husband killed wife who demanding for toilet in home in up
मां की हत्या के बाद बिलखते बच्‍चे
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक शख्स अपनी पत्नी के रोज घर में टॉयलेट की मांग करने से इस कदर नाराज हुआ कि इसका अंजाम खूनी मंजर तक पहुंच गया। उसने अपने पत्नी का गला रेत कर कत्ल कर डाला। इसके बाद शव कमरे में छोड़ वह बाहर से ताला लगाकर फरार हो गया।
विज्ञापन


कमरे के बाहर उसके बच्चों को रोता-बिलखता देख वहां से गुजरने वाले लोग पहुंचे तो उन्होंने वहां पर खून देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस अब पति को तलाश रही है। मोहल्ला ताड़ो वाली बगिया निवासी कासिम का निकाह चार साल पहले अलीगढ़ के थाना आकराबाद के मोहल्ला शीशग्रान निवासी नाजरिन के साथ हुआ था।
विज्ञापन


उसके दो बेटियां हैं जिनमें से एक तीन साल की और दूसरी एक साल की है। कासिम चूड़ी छंटाई का काम करने वाला कासिम पिता से अलग होकर पत्नी नाजरिन के साथ कालू बाबू का कब्रिस्तान अजमेरी गेट के पास प्लाट में बने एक कमरे में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बगल में ही गड्ढा खोदकर अस्थाई टॉयलेट बना लिया

husband killed wife who demanding for toilet in home in up
टॉयलेट नहीं होने पर नाजरिन ने प्लाट के बगल में ही गड्ढा खोदकर अस्थाई टॉयलेट बना लिया। वह कासिम से टॉयलेट को पक्का बनवाने के लिए कहती रहती थी। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद भी होता था। शुक्रवार को भी पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। नाजरिन झगड़े की शिकायत करने थाने भी गई थी। 

दोपहर बाद लौटने पर कासिम ने नाजरिन की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। जानकारी मिलने पर पुलिस शाम पांच बजे पहुंची और ताला तोड़कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। सीओ सिटी ओमकार यादव का कहना है कि कासिम की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। उससे पूछताछ के बाद पूरे मामले का खुलासा होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed