फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   husband beaten wife many times for dowry in UP

दहेज के लिए पत्नी के मुंह में कपड़े ठूंसे फिर सिगरेट से हाथ-पैर जलाए

Wed, 07 Dec 2016 12:10 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुरादाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Wed, 07 Dec 2016 12:10 PM IST
विज्ञापन
husband beaten wife many times for dowry in UP
डेमो पिक

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में दहेज के लिए एक पीड़िता को इस कदर प्रताड़ित किया गया कि हैवानियत की सारे हदें पार हो गईं। मामला मुरादाबाद के मढ़ैया गांव का है जहां कथित तौर पर पति ने पहले पत्नी के मुंह में कपड़े ठूंसे और फिर सिगरेट से हाथ-पैर जलाए। इतना ही नहीं पति पर आरोप है कि वह प्लास से पीड़िता के शरीर को नोचता था और उसके नाखूनों को भी खीचता था।

विज्ञापन


हालांकि, पीड़िता के परिजनों ने सनकी पति के चंगुल ने उसे बचा लिया है और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी है। पीड़िता के पिता मूल रूप से पश्चिमी बंगाल के नदिया जिल के हैं। पिता ने बताया कि शादी जनवरी में बेटी की शादी करवाई थी, जिसमें करीब 5 लाख रुपये का खर्चा हुआ। 

विज्ञापन

चींख बाहर न जाए इसलिए मुंह में ठूंस देता था कपड़ा

husband beaten wife many times for dowry in UP


शादी के कुछ महीनों तक ठीक चला, लेकिन ससुराल वालों ने दहेज की मांग करना शुरू कर दी। पिता ने बताया कि इसी साल 20 अगस्त को ससुराल वालों ने एक लाख रुपये की मांग रखी लेकिन नहीं मिलने पर उन्होंने साक्षी (बदला हुआ नाम) डंडों सा पीट डाला। इसके बाद वह अपने मायके चली आई, लेकिन समझाने के बाद वह वापस ससुराल चली गई।

सब कुछ सुलझ जाने की उम्मीद से वापस आई साक्षी को फिर से प्रताड़ित किया जाने लगा। आरोपी पति उसके साथ पशुओं जैसा व्यवहार करने लगा। पत्नी ने बताया कि रात भर उससे बैठक लगवाता, प्लास से हाथ-पैरों के नाखून खींचता था और शरीर को प्लास से दबाता भी था। दर्द से चींख बाहर न जाए इसके लिए मुंह में कपड़ा ठूस देता था। इतना ही नहीं सिगरेट से सीना, दोनों हाथ, दोनों टांगे जलाता था और बंधक बनाकर रखता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed