फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   hair chopping off idea was originally introduced by a tv serial

सामने आया 'बाल कटवा' का रहस्य, इस फेमस टीवी सीरियल से शुरू हुई ये कहानी 

Fri, 04 Aug 2017 03:25 PM IST
संकल्प दुबे, आगरा
संकल्प दुबे, आगरा Updated Fri, 04 Aug 2017 03:25 PM IST
विज्ञापन
hair chopping off idea was originally introduced by a tv serial
बाल कटवा - फोटो : सांकेतिक चित्र
यूपी, दिल्ली, हरियाणा और राजस्‍थान के शहरों में महिलाओं की चोटी काटे जाने की अफवाह के बीच दिलचस्प बात सामने आई है। दरअसल बाल काटने का ऐसा ही एक मामला एक फेमस टीवी सीरियल में भी दिखाया जा चुका है। अंतर केवल यह है कि उस टीवी सीरियल में बाल काटने वाले का शिकार पुरुष हो रहे थे और फिलहाल जो अफवाहें चल रही हैं वो महिलाओं को लेकर हैं।
विज्ञापन

 
आपको बता दें कि बीते दो साल से & टीवी पर प्रसारित होने वाला टीवी सीरियल 'भाभी जी घर पर हैं!' लोगों के बीच काफी लोकप्रिय रहा है। इस धारावाहिक के किरदारों ने और उनके डायलॉग्स ने घर-घर में ऐसी जगह बनाई कि वे लोगों की जुबान से उतरते ही नहीं। लोग बात-बात पर इस सीरियल की प्रमुख किरदार अंगूरी के डायलॉग 'सही पकड़े हैं' को बोलते आपको मिल ही जाएंगे।
विज्ञापन

 
ऐसे में समझा ही जा सकता है कि इस सीरियल के किरदारों और कहानियों में लोगों की दिलचस्पी काफी है। इसी टीवी सारियल पर बीते साल जुलाई माह में एक खास एपीसोड प्रसारित किया गया था। उस एपीसोड का आइडिया भी उसी तरह लोगों के बाल काटने को लेकर ही था, जिस तरह की घटनाएं आज सामने आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

एक साल पहले इसी तरह की वारदात पर बने थे कुछ एपिसोड

hair chopping off idea was originally introduced by a tv serial
खूनी उस्तरा एपिसोड से एक दृश्य - फोटो : And TV
इस सीरियल के 'उस्तरा मैन' नाम के एपीसोड में एक ऐसे किरदार को दिखाया गया जो चुपके से आकर उस्तरे से पुरुषों के सर के बाल साफ कर जाता था। साथ में उसके घर पर क्रास का निशान भी लगा देता। एपीसोड में दिखाया गया कि न्यूज चैनल के माध्यम से जैसे ही लोगों को इसकी जानकारी मिली तो दहशत फैल गई।
 
हालांकि टीवी सीरियल होने के कारण वह कहानी अपने अंजाम तक भी पहुंची लेकिन ऐसी ही दहशत वर्तमान में महिलाओं की चोटी काटने की अफवाह को लेकर भी है। राजस्‍थान के भरतपुर से शुरू हुई इस अफवाह ने दिल्ली, हरियाणा सहित यूपी के आगरा, मथुरा और फिरोजाबाद तक अपना असर दिखाया है।
 
रोज महिलाओं की चोटी और बाल काटने वालों के मामले सामने आ रहे हैं लेकिन उस बाल काटने वाले को किसी ने नहीं देखा। नहीं कोई ये बता पा रहा है कि बाल कैसे कटे। मनोवैज्ञानिकों ने इस घटना को अफवाह ही माना है। पुलिस भी लोगों को इस बारे में जागरूक करने में लगी है लेकिन रोज सुबह होते ही महिलाओं की चोटी कटने की अफवाह थमने का नाम नहीं ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed