फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   GRP Cop saved woman, baby from falling off moving train

जांबाज जवान को सलाम: चलती ट्रेन से बच्चे समेत गिरी महिला की बचाई जान

Mon, 04 Jul 2016 06:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 04 Jul 2016 06:13 PM IST
विज्ञापन
GRP Cop saved woman, baby from falling off moving train
- फोटो : MID DAY

ज्यादातर पुलिस वाले गलत वजहों से सुर्खियों में आते हैं लेकिन रेलवे पुलिस के एक जवान ने कुछ ऐसा किया‌ जिसे जानकर आप सलाम करना चाहेंगे।

विज्ञापन


मामला यह है कि मुंबई के कल्याण स्टेशन में एक महिला अपने मासूम बच्चे के साथ चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रही ‌थी तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह बच्‍चे को लिए हुए प्लेटफॉर्म पर गिर गई।
विज्ञापन


लेकिन वहां पर मौजूद पुलिसवाले ने देखा तो पलक झपकते ही लपककर महिला को पकड़ लिया। जवान की इस बहादुरी से महिला और उसका बच्चा दोनों सुरक्षित बच गए। इस जांबाज जवान का नाम बीएस नरवर है और सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवदूत बनकर महिला की जान बचाने की इस बहादुरी का वीडियो भी सामने आया है जिसे आप अगली स्लाइड में देख सकते हैं।

अगली स्लाइड में देखें घटना का वीडियो-

GRP Cop saved woman, baby from falling off moving train
इंस्पेक्टर नरवर - फोटो : mid day
मिड-डे के अनुसार, शनिवार को करीब सुबह करीब पौने 12 बजे कल्याण स्टेशन पर अर्चना नाम की महिला गोदान एक्सप्रेस पर चढ़ रही थी। ट्रेन पूरी तरह से रुकी नहीं थी कि महिला उसमें चढ़ने लगी। इसी जल्दबाजी में महिला का पांव फिसल गया और वह प्लेट फॉर्म पर गिरने लगी, इसी बीच सब इंस्पेक्टर नरवर ने महिला को गिरने से पहले की थाम लिया। इसके बाद स्टेशन पर मौजूद भीड़ ने भी महिला को बचाने में मदद की।

देखें घटना का वीडियो- VIDEO
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed