{"_id":"570ca9594f1c1b47614a6abe","slug":"grp-constable-suspended-for-bribery-in-train-s-general-coach-video-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनरल डिब्बे में जीआरपी सिपाही की रिश्वतखोरी, वीडियो वायरल होने पर हुआ सस्पेंड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जनरल डिब्बे में जीआरपी सिपाही की रिश्वतखोरी, वीडियो वायरल होने पर हुआ सस्पेंड
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 13 Apr 2016 10:28 AM IST
सार
- जनरल डिब्बे में सीट दिलाने के नाम पर ऐसे होती है उगाही
- वीडियो वायरल होने पर उड़ी जीआरपी महकमे की नींद
- आरोपी सिपाही अमित मलिक सस्पेंड, घूस देने वाले भी नपेंगे
- 50-100 रुपए में रिश्वत लेकर बेची जाती हैं ट्रेन में सीटें
विज्ञापन
आरोपी सिपाही
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ट्रेन में सीट दिलाने के नाम पर उगाही करने के आरोप में जीआरपी सिपाही अमित मलिक को निलंबित किया गया है। एसपी जीआरपी ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर यह कार्रवाई की है। इंस्पेक्टर जीआरपी ने आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ अपने ही थाने में केस भी दर्ज कराया है। वीडियो की सत्यता की जांच के लिए लैब भेजा जाएगा।
विज्ञापन
वीडियो 29/30 मार्च का बांद्रा-देहरादून एक्सप्रेस का बताया जा रहा है। हरियाणा के किसी पुलिसकर्मी ने यह वीडियो व्हॉट्सऐप ग्रुप पर पोस्ट किया है। वीडियो में कांस्टेबल जनरल कोच में यात्रियों से पैसा वसूलता दिखायी दे रहा है। इसी दौरान किसी यात्री ने उसका वीडियो बना लिया। फेसबुक पर ये वीडियो रामचंद्र यादव नाम के यूजर ने शेयर किया।
विज्ञापन
मामला एसपी जीआरपी तक पहुंचा तो उन्होंने आरोपी सिपाही अमित को निलंबित कर रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दे दिए। गाजियाबाद जीआरपी प्रभारी पंकज लवानिया की ओर से उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
वायरल हुए वीडियो के आधार पर कांस्टेबल अमित को निलंबित कर केस दर्ज करा दिया गया है। वीडियो की जांच कराई जाएगी। उन यात्रियों को भी तलाश किया जा रहा है जो वीडियो में पैसा देते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सही पाई गई तो सिपाही के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई की जा सकती है। - ओपी त्रिपाठी, सीओ, जीआरपी
देखें वीडियो